Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

चंपावत:कुमाऊनी परंपराओं की ध्वजवाहक बनी गौरव की बर्यातअपनी भाषा में छपवाया आमंत्रण कार्ड

चंपावत:कार्य में लापरवाही पर आंगनबाड़ी संगठन जिला अध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी।

चंपावत:डीएम का लघु सिंचाई विभाग में छापा अधिशासी अभियंता सहित 6 कर्मचारी मिले नदारद।

चम्पावत : गोल्ज्यू महोत्सव-2026′ मे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम। देर रात तक झूमे दर्शक

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:जीआईसी पुल्ला के छात्र छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण

Laxman Singh Bisht

Mon, May 20, 2024
जीआईसी पुल्ला के छात्र छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण सोमवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुलहिंडोला के आईटी विषय के कक्षा 10 एवं कक्षा 12के छात्र छात्राओं ने किया भागीरथी इनसिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट लोहाघाट में औद्योगिक भ्रमण किया।प्रदेश में समग्र शिक्षा के तत्वाधान में चल रहे व्यवसायिक शिक्षा के अंतर्गत जनपद चंपावत के विद्यालय अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुलहिंडोला,चंपावत में संचालित आईटी विषय के पाठ्यक्रम में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में अध्ययनरत 53 छात्र छात्राओं ने भागीरथी इनसिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेनेजमेंट में बीते सोमवार को भ्रमण किया। जिसमें छात्र छात्राओं ने आईटी विषय के साथ साथ संस्थान में चल रही विभिन्न प्रकार की इंजीनियरिंग की तकनीकी शाखाओं (सिविल,इलेक्ट्रिकल,मेकेनिकल) बारीकियों को गंभीरता पूर्वक सीखने के साथ ही साथ अपने भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया। व्यावसायिक प्रशिक्षक तुषार पाण्डेय के निर्देशन में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज पुलहिंडोला के 53 छात्र छात्राओं ने भागीरथी इनसिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज लोहाघाट में औद्योगिक भ्रमण किया जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी एवं कंप्यूटर के क्षेत्र से जुड़ी समस्त जानकारियां छात्र छात्राओं को प्रदान करते हुए प्रशिक्षक तुषार पाण्डेय ने बताया कि इस औद्योगिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को आधुनिक दौर में तकनीकी के क्षेत्र में समय के साथ साथ हो रहे बदलाओं के साथ अपने कदम बढ़ाना है। तकनीकी के साधनों के बारे में जानकारी रखना आज के समय में हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधाकर तिवारी ने 53 सदस्यीय छात्र छात्राओं के दल को भ्रमण हेतु रवाना किया, प्रधानाचार्य ने भ्रमण हेतु दल को रवाना करने से पूर्व छात्र छात्राओं को औद्योगिक भ्रमण की जानकारियों से अवगत कराया। इस अवसर पर विद्यालय में समस्त अध्यापक उपस्थित रहे। उधर विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से व्यवसायिक शिक्षा के समन्वयक जयप्रकाश सेमवाल ने छात्र छात्राओं के इस औद्योगिक भ्रमण पर खुशी जताते हुए कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्र छात्राओं में कुछ नया सीखने की क्षमता विकसित करते हैं। वहीं दूसरी ओर भ्रमण के दौरान हैदराबाद से आए ई- कॉमेट फाउंडेशन के निदेशक राम दत्त भट्ट ने छात्र छात्राओं को आईटी विषय की जानकारियों से रूबरू करवाया,उनके द्वारा यह बात बताई गई कि उत्तराखंड राज्य के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों में वोकेशनल कोर्स के तहत आईटी विषय का ज्ञान ले रहे छात्र छात्राओं को उनके विषय में पारंगत बनाने हेतु नि:शुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान कर रहे हैं ताकि भविष्य में किसी भी व्यक्ति को रोजगार प्राप्त करने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रकाश कलौनी ने भी छात्र छात्राओं को आईटी विषय की जानकारी से अवगत कराते हुए अन्य इंजीनियरिंग शाखाओं का भी परिचय कराया गया अंत में कॉलेज के प्रबंधक आनंद सिंह ओली ने भी अपने जीवन के यादगार सस्मरण को छात्र छात्राओं के मध्य रखते हुए छात्र छात्राओं में एक नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प का विकास करते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा की जानकारियों से अवगत कराया गया। साथ ही औद्योगिक भ्रमण की जानकारियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर भागीरथी इनसिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के प्रधानाचार्य प्रकाश कलौनी,प्रबंधक आनंद सिंह ओली ,अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत के आईटी विषय के प्रशिक्षक तुषार पाण्डेय,महेश चंद्र तिवारी,जावेद अली, रीशु गंगवार,मीना पाण्डेय आदि गणमान्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

जरूरी खबरें