Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

सूचना

: लोहाघाट:डी0ए0वी0 लोहाघाट की अंशिका ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय किया टाप  विद्यालय का हाईस्कूल की परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत कई होनहारो ने लहराया परचम

डी0ए0वी0 लोहाघाट की अंशिका ने 97.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय किया टाप डी0ए0वी0 स्कूल की होनहार छात्रा अंशिका खोलिया ने 97 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका खोलिया के पिता महेश खोलिया अध्यापक व माता श्रीमती बीना खोलिया गृहणी है। अंशिका ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में उनके माता-पिता व शिक्षकों का अहम योगदान है। अंशिका को यह उपलब्धि प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की सुनिधि राय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। सुनिधि के पिता कुलदीप राय फार्मेसिस्ट हैं व माता श्रीमती गीता राय गृहणी हैं। हर्षित जोशी ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की। हर्षित के पिता दीपक जोशी व माता श्रीमती प्रभा जोशी इसी विद्यालय में अध्यापन का कार्य कर रहे हैं। हर्षिता अधिकारी ने 93.2 प्रतिशत अंक लाकर चैथा स्थान प्राप्त किया। हर्षिता के पिता कैलाश अधिकारी व्यवसायी व माता बीना अधिकारी डी0ए0वी0 में शिक्षिका हैं। सांची मुरारी 92.6 प्रतिशत अंक लाकर पांचवा स्थान किया। सांची के पिता भास्करानंद मुरारी व्यवसायी हैं व माता सुनीता मुरारी गृहणी हैं। मीनाक्षी बोहरा 90 प्रतिशत अंक लाकर छठा स्थान किया। विद्यालय की आस्था बगौली ने सामाजिक विषय में 100 अंक प्राप्त किये। डी0ए0वी0 विद्यालय से कई होनहार बच्चे कर चुके अपनी योग्यता साबित। यह जिले का प्रथम सी0बी0एस0ई0 से सम्बद्ध विद्यालय है। विद्यालय के कई होनहार छात्र-छात्राओं का चयन प्रशासनिक सेवा, इंजिनियरिंग व मेडिकल के क्षेत्र में हो चुका है। विद्यालय के बच्चों की उपलब्धि पर प्रबन्धक बी0सी0 मुरारी, प्रधानाचार्य यतेन्द्र सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को बधाई दी है।

जरूरी खबरें