Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:बाल स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन पाश्चात्य संस्कृति का किया विरोध बलिदान दिवस के रूप में मनाया 25 दिसंबर

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 25, 2024
बाल स्वयंसेवको ने किया पथ संचलन पाश्चात्य संस्कृति का किया विरोध बलिदान दिवस के रूप में मनाया 25 दिसंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के द्वारा 25 दिसंबर को बलिदान व तुलसी दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक के सह नगर कार्यवाह योगेश पांडे के दिशा निर्देश पर बाल स्वयंसेवकों व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में पथ संचलन किया पथ संचलन सरस्वती शिशु मंदिर लोहाघाट से प्रारंभ होकर मीना बाजार, स्टेशन बाजार चौक बाजार होते हुए वापस शिशु मंदिर पहुची वहीं नगर सह कार्यवाह योगेश पांडे व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने कहा आज देश की युवा पीढ़ी तेजी से पाश्चात्य संस्कृति की ओर आकर्षित की हो रही है देश में विभिन्न प्रकार के बिना महत्व के डे बनाए जा रहे हैं जो युवा पीढ़ी को सनातन धर्म से दूर ले जा रहे हैं उन्होंने कहा आज सनातन संस्कृति को बिधर्मियों से बचाने के लिए तथा सिक्ख धर्म गुरुओं के द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदानों के तहत आज 25 दिसंबर को बलिदान दिवस तथा तुलसी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में बाल स्वयंसेवकों के द्वारा पूरे नगर में पथ संचलन कार्यक्रम किया गया उन्होंने सभी सनातनियों व युवा वर्ग से इस डे संस्कृति को छोड़ अपनी सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की वही बाल स्वयंसेवकों में पथ संचलन को लेकर काफी जोश नजर आया वही किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने को लेकर पुलिस मुस्तैद रही पथ संचलन में नगर विस्तारक ,तनुज जी, जिला कार्यवाह भुवन जी ,संजय चौबे ,मोहन जी ,राजेंद्र पुनेठा, अमित जुकरिया ,चंद्रशेखर जी ,तुलसी जी ,रूप सिंह बोहरा ,रेवाधर बिनवाल ,सुरेश जोशी, घनश्याम जी ,जीवन तिवारी, खुशाल सिंह सामंत आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें