Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:संतोला/ चुयरानी में भारी मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद मलबे में फंसे वाहन ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 14, 2025

संतोला/ चुयरानी में भारी मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद मलबे में फंसे वाहन ।

एक घंटे से बंद पड़ा है राष्ट्रीय राजमार्ग कई वाहन व यात्री फंसे।सोमवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में संतोला डेंजर जोन व चुयरानी में भारी मलवा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग लगभग पिछले एक घंटे से बंद पड़ा हुआ है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीपेंद्र अधिकारी ने बताया चुयरानी में राष्ट्रीय राजमार्ग में आए मलवे में एक कैंटर और स्विफ्ट डिजायर कार कीचड़ में धस गई हैं जिन्हें जेसीबी की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दीपेंद्र अधिकारी ने बताया पूर्व में एनएच के अधिकारियों से बंद पड़े कलमठ को खोलने की मांग की गई थी पर मांग को अनसुना किया गया। जिस कारण भारी मलवा आने से आज सड़क बंद हो गई और सड़क में कीचड़ ही कीचड़ हो गई है जिसमें वाहन फंस गए उन्होंने प्रशासन से बंद पड़े कलमठ को खोलने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया संतोला डेंजर जोन में पहाड़ी से भारी मलवा सड़क में आ गया है जिसके चलते राजमार्ग पिछले एक घंटे से बंद पड़ा हुआ है कई वाहन व यात्री सड़क में फंसे हुए हैं ।उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क खोलकर यातायात सुचारु करने की मांग की है। सड़क बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जरूरी खबरें