रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:बिना जीएसटी व फूड लाइसेंस के बाहरी व्यापारियों के व्यापार करने पर व्यापार संघ ने जताई नाराजगी ।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jul 14, 2025
व्यापार संघ की प्रशासन से कार्यवाही की मांग।
लोहाघाट नगर में बाहरी प्रदेशों के व्यापारियों के द्वारा नियमों का उल्लंघन कर व्यापार किया जा रहा है ।जिस पर व्यापार संघ लोहाघाट ने कड़ी आपत्ति जताई है ।व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने बताया लोहाघाट नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी प्रदेश के व्यापारियों के द्वारा बिना फूड लाइसेंस के दाले व अन्य खाद्य सामग्री बेची जा रही है। इसके अलावा कंबल, दरी व अन्य सामान बिना जीएसटी चुकाये बेचा जा रहा है इनके द्वारा बिना पालिका की अनुमति के यह कार्य किया जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष ने कहा बाहरी व्यापारियों के द्वारा नियम विरुद्ध व्यापार करने से स्थानीय व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ है ।व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया व व्यापारियों ने प्रशासन से नियम विरुद्ध व्यापार करने वाले बाहरी व्यापारियों पर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को नगर के स्टेशन बाजार में व्यापारियों के द्वारा बिना फूड लाइसेंस के एक व्यापारी को पकड़ा व्यापारियों ने उसे सख्त चेतावनी देने के बाद छोड़ा। व्यापारियों ने कहा बिना फूड लाइसेंस के सामग्री बेचने पर बाहरी व्यापारी जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। प्रशासन इस पर सख्ती से रोक लगाए।