रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश से सरयू उफान पर पंचेश्वर मंदिर मार्ग बहा प्रशासन अलर्ट।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 28, 2025
पिथौरागढ़ जिला प्रशासन पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप।
लोहाघाट।पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से चंपावत जिले में बहने वाली सरयू नदी तूफान में आ गई है सरयू नदी के उफान में आने से पंचेश्वर पिथौरागढ़ जिले में स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर को जाने वाला पैदल मार्ग बह गया जिस कारण चंपावत जिले श्रद्धालु महादेव के दर्शनों को नहीं जा पा रहे हैं तथा कई गांव की आवाजाही बाधित हो गई है।पंचेश्वर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार धोनी ने बताया यहां पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही नजर आ रही है ।
एक वर्ष पूर्व आपदा में मार्ग बह गया था ग्रामीणों ने किसी तरह अस्थाई मार्ग बनाया था। पर पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई जिस कारण लोगों में काफी आक्रोश है। ओंकार धोनी व क्षेत्र वासियों ने चंपावत जिला प्रशासन से पिथौरागढ़ प्रशासन से वार्ता कर मार्ग सुचारु करने की मांग की है। चंपावत जिले के रामेश्वर व घाट में सरयू नदी प्रचंड बेग से बह रही है। सरयू के उफान में आने से रामेश्वर में लोगों को शव दाह करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।
सरयू के उफान में आने से प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।एसडीएम लोहाघाट नीतू डांगर ने नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों से नदी किनारे ना जाने तथा आपदा की स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। सरयू के रौद्र रूप में आने से नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण दहशत में है।