Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पाटन पाटनी जि0पं0 सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुनीता जोशी के कार्यालय का हुआ शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jul 14, 2025

उगता सूरज मिला चुनाव चिन्ह। भाजपा ने एक तरफ़ा जीत का किया दावा।लोहाघाट।चंपावत जिले में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया काफी तेजी से चल रही है लोहाघाट ब्लॉक में 24 जुलाई को पंचायत के चुनाव होने है।चुनाव जीतने के लिए सभी प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। आज सोमवार को जिले की सबसे ज्यादा हॉट सीट मानी जा रही पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी सुनीता जोशी के टीआरसी के साथ स्थित कार्यालय का भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर की अध्यक्षता में लोहाघाट चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ने शुभारंभ किया ।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही। सभी भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं ने सुनीता जोशी को एक तरफा जीत दिलाने का संकल्प लिया। चुनाव प्रभारी शंकर दत्त पांडे ,मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर, सतीश चंद्र पांडे सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीता जोशी की जीत को एक तरफा बताया । भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनीता जोशी के चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर लोगों से वोट देने तथा भारी से भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की कहां भाजपा एकजुट है। तो वहीं प्रत्याशी सुनीता जोशी ने भी क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से क्षेत्र के विकास के लिए उनके चुनाव चिन्ह उगता सूरज पर अधिक से अधिक मोहर लगाने की अपील की ।मालूम हो इस सीट पर सुनीता जोशी का मुकाबला भाजपा के ही पूर्व विधायक की बेटी निर्दलीय प्रत्याशी तेज तर्रार सुष्मिता फर्त्याल से है । उद्घाटन अवसर पर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,सचिन जोशी ,राजू गढ़कोटी, महेश बोहरा ,मोहित पाठक ,सुभाष बगोली ,चंद्रशेखर बगोली ,श्याम ढेक ,निर्मल माहरा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें