रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में चला स्वच्छता अभियान झाड़ू लेकर मैदान में उतरे पालिकाध्यक्ष।
Laxman Singh Bisht
Sun, Jul 6, 2025
पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में चला स्वच्छता अभियान झाड़ू लेकर मैदान में उतरे पालिकाध्यक्ष।
लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के द्वारा नगर को साफ व स्वच्छ बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया है। रविवार को पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय परिसर में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों, वार्ड सभासद व पर्यावरण मित्रों के द्वारा बढ़ चढ़कर कर प्रतिभाग किया। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने खुद हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान की कमान संभाली।
स्वच्छता अभियान के तहत अस्पताल परिसर की बंद पड़ी नालियों को खोलने के साथ-साथ झाड़ियां का कटान व रास्तों की स्वच्छता की गई। पालिकाध्यक्ष बर्मा ने कहा नगर को साफ व स्वच्छ रखना हर नगरवासी का कर्तव्य है। विशेष कर अस्पताल परिसर का। पालिका अध्यक्ष ने कहा पालिका के द्वारा नगर में घर-घर से कूड़ा वाहन के जरिए कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है ।उन्होंने समस्त नगर वासियों से कूड़े को कूड़ा वाहन में डालने व सार्वजनिक स्थानों में ना फेंकने तथा नगर को साफ व स्वच्छ बनाए रखने में पालिका का सहयोग करने की अपील की।
पालिकाध्यक्ष ने कहा सार्वजनिक स्थानों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों के खिलाफ पालिका के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है। स्वच्छता अभियान में अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी, सभासद सुरेश फर्त्याल,आशीष राय, सरस्वती पुनेठा, प्रमोद महर, भास्कर गरकोटि सहित हरचरण वाल्मीकि, स्वास्थ्य कर्मियों व पर्यावरण मित्रों के द्वारा सहयोग किया गया।