Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

सीएम धामी की पाटी को बड़ी सौगात मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृत

चंपावत:डीएम ने दिए नशा तस्करी व मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख़्त कार्रवाई के निर्देश।

पाटी:बदहाल हालात में गड़यूडा सड़क दुर्घटना को दे रही दावत ग्रामीणों की प्रशासन से सुधार की मांग।

बनबसा:30.45 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार चंपावत पुलिस ने नशा तस्करो पर कसा शिकंजा

चंपावत:खेतीखान पार गोशनी सड़क पर स्कबर में बना गड्डा दुर्घटनाओं को दे रहा दावत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:किसानों ने उद्यान विभाग पर लगाया घटिया आलू का बीज देने का आरोप किसानों को लगी चपत किसानो की मेहनत बर्बाद ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 9, 2025

किसानों ने उद्यान विभाग पर लगाया घटिया आलू का बीज देने का आरोप किसानों को लगी चपत किसानो की मेहनत हुई बर्बाद लोहाघाट।चंपावत जिले में आलू की खेती को किसानो की रीड़ की हड्डी माना जाता है। चंपावत व लोहाघाट क्षेत्र के किसान बड़ी मात्रा में आलू की खेती करते हैं। किसानों को व्यक्तिगत संस्थानों व उद्यान विभाग के द्वारा आलू का बीज उपलब्ध कराया जाता है और इस बार भी उद्यान विभाग के द्वारा किसानों को आलू का बीज उपलब्ध कराया गया था। किसानों ने प्रमाणिक बीज मानकर बड़ी मात्रा में उद्यान विभाग के द्वारा उपलब्ध कराए गए आलू के बीज की बुवाई की। जब किसानों ने आलू की खेती की खुदाई की तो किसानों को बड़ी निराशा हाथ लगी ।चंपावत जिला किसान संगठन के पूर्व जिला अध्यक्ष नवीन करायत व अन्य किसानों ने उद्यान विभाग पर घटिया आलू का बीज देने का गंभीर आरोप लगाया है। किसान नेता करायत ने कहा प्रमाणिक बीज समझ कर किसानों ने उद्यान विभाग से एक हजार रुपए प्रति कट्टे के हिसाब से बीज खरीदा कहा जब आजकल उन्होंने आलू की खुदाई की तो बड़ी निराशा हाथ लगी है आलू के पौधे में आलू के दाने ही नहीं बैठे उनके बीज तक की वसूली न हो नहीं हो पाई है ।जिस खेत से 50 किलो आलू की पैदावार होती थी उसे खेत से 10 किलो आलू भी नहीं निकला है।कहा किसानों की पूरी मेहनत व पैसा बर्बाद हो गया।करायत ने आरोप लगाते हुए कहा उद्यान विभाग आलू के अलावा अन्य जो भी बीज व अन्य सामान क्षेत्र के किसानों को उपलब्ध करा रहा है उसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की होती है। उद्यान विभाग के बीज ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। जिस कारण किसानों में काफी निराशा है।किसानों ने बताया जो व्यक्तिगत संस्थाओं से आलू का बीज खरीदा गया था उसमें भरपूर फसल हुई है ।वही उद्यान विभाग से बीज लेकर किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे है।किसानों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है ।मामले में उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पाया। वही बाजार में आलू का सही दाम न मिलने से किसान काफी मायूस नगर आ रहे हैं।

जरूरी खबरें