रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट: राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे महिलाओं के 15 दिनी ऐपण प्रशिक्षण का समापन
Laxman Singh Bisht
Thu, Jun 12, 2025
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे महिलाओं के 15 दिनी ऐपण प्रशिक्षण का समापन
जनपद चम्पावत के विकास खंड लोहाघाट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तहत समूहों की महिलाओं का एमईडीपी के तहत नाबार्ड द्वारा प्रायोजित 15 दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण का सफल समापन हुआ ।प्रशिक्षण में समूह की 30 महिलाओं द्वारा 15 दिन तक ऐपण बनाने का प्रशिक्षण लिया गया।जिसमे महिलाओं को तरह तरह के ऐपण बनाने सिखाए गए ।समापन में एलडीएम चम्पावत अमर सिंह ग्वाल, डीडीएम नाबार्ड स्वाति कार्की , खंड विकास अधिकारी के0 एस0 रावत लोहाघाट, सहायक खंड विकास अधिकारी आर0 सी0 जोशी , ब्लॉक मिशन प्रबंधक मुशीर अहमद , ट्रेनर सुमन व महिलाएं उपस्थित रही।