Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:भारतीय किसान यूनियन (भानू ) ने प्रगतिशील किसान के फॉर्म का किया भ्रमण।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

सेव से लदा पड़ा है किसान का बगीचा। बड़ी मात्रा में हो रहा है सब्जी का उत्पादन।भारतीय किसान यूनियन( भानू) चम्पावत के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्बारा लोहाघाट ब्लाक के दिगालीचौड़ (अखिल तारिणी)क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र के प्रगतिशील किसान भूपाल सिंह रावत के फार्म पर भ्रमण किया गया। जिसमें उनके द्बारा कड़ी मेहनत से तैयार किये गए सेव के बाग और सब्जी उत्पादन के बारे में जानकारी ली गयी। रावत के द्वारा अपने बाग मे सेब की अनेक प्रकार की प्रजाति लगायी है जिनमें से प्रमुख एम-9,एम-111,एम-06,एम-7,सिडलिंग,रेडलम गाला,डेलीसीएस,और भी कई तरह की प्रजाति के लगभग एक हजार फलदार पेड़ लगाये गये है। जो वर्तमान में सेव से लदे हैं। सेव के साथ साथ कीवी,आड़ू, खुबानी,पोलम, परसीमन आदि पेड़ भी रावत के द्वारा लगाए गए हैं।और बड़ी मात्रा मे फूल गोभी, ब्रोकली, शिमला मिर्च,बंद गोभी, आलू की पैदावार की जाती है।रावत ने बताया वह सेब और अन्य फलों की एक नर्सरी और तैयार करेंगे ।जिसमें वह जिले के किसानो को जो हिमाचल और कश्मीर आदि से पौधे मंगवाते है यही उपलब्ध कराएंगे। कहा उनके द्बारा अभी बहुत सी प्रजाति पर कार्य किया जा रहा है। किसान यूनियन के पदाधिकारियो ने प्रगतिशील किसान रावत की प्रशंसा करते हुए कहा रावत जैसे सफल किसानों से जिले के किसानों को बहुत फायदा होगा । कहा बागवानी के लिए जिस सामग्री की किसान को जरूरत होती है वह विभागों और यहा के बाजार में उपलब्ध नही हो पाती है। जिस कारण किसानों के सामने कई दिक्कतें आती हैं। भ्रमण में गंगा दत्त जोशी, चंद्र दत्त जोशी, डाक्टर राजू पुनेठा ,मोहन चंद्र पाण्डेय,कृपाल दत्त आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें