Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:रा0प्राथमिक विद्यालय सुल्ला में डीएम के निर्देश पर 5 साल बाद शिक्षक की तैनाती।

Laxman Singh Bisht

Fri, Feb 6, 2026

रा0प्राथमिक विद्यालय सुल्ला में डीएम के निर्देश पर 5 साल बाद शिक्षक की तैनाती।

शिक्षक का ग्रामीणों ने विद्यालय में किया भव्य स्वागत डीएम चंपावत को दिया धन्यवाद।

जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा में हुआ समस्या का समाधान पूर्व प्रधान ने उठाया था मामला।चंपावत जिले के लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत सुल्ला गांव का रा0 प्राथमिक विद्यालय पिछले पांच वर्षों से मात्र एक शिक्षक के सहारे चल रहा था। जिस कारण बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों के द्वारा कई बार शिक्षक की तैनाती करने की मांग की गई पर समस्या का समाधान नहीं हो पाया। गांव के पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह के द्वारा रोसाल में लगे जन जन की सरकार जन-जन के द्वारा शिविर मे जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के सामने इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया तथा जिलाधिकारी से छात्र हित को देखते हुए विद्यालय में एक शिक्षक की तैनाती की मांग की थी। मामले का डीएम चंपावत मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल विद्यालय में शिक्षक की तैनाती के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी के द्वारा सुल्ला रा0 प्राथमिक विद्यालय में एक और शिक्षक की तैनाती कर दी गई है। नव नियुक्त शिक्षक जावेद अली के विद्यालय पहुंचने पर ग्राम प्रधान नीतू देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिक्षक का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान नीतू देवी, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह सहित समस्त ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षक की तैनाती करने के लिए जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार व मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा उन्होंने उनके गांव के बच्चों के भविष्य को देखते हुए विद्यालय में शिक्षक की तैनाती की है। जिसके लिए समस्त ग्रामीण जिला अधिकारी के आभारी है। साथ ही उन्होंने जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम की सराहना की। कहा यह सरकार के द्वारा चलाई गई बेहतर योजना। स्वागत समारोह में समस्त ग्रामीण मौजूद रहे। शिक्षक की तैनाती से मातृशक्ति में काफी उत्साह है।

जरूरी खबरें