रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल
Laxman Singh Bisht
बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

देवदूत बनकर आए स्थानीय लोग घायलों की बचाई जान। मातृशक्ति भी मदद को आई आगे।

चकरपुर से बांस पिथौरागढ़ जा रही एक टैक्सी के टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बनलेख के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमे सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई तथा 3 यात्री घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय पहुचाया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार uk05 यूta5045 स्विफ्ट कार बनलेख के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी जिन्हें स्थानीय भुवन जोशी, पूर्णानंद जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, सूरज जोशी, मोहित जोशी, नवीन भट्ट, जोगा दत्त भट्ट (धौन), हिमांशु जोशी, राजेन्द्र सिंह, रमेश अधिकारी, मनोज जोशी, बलदेव भट्ट आदि ने खाई से निकाल कर सड़क तक लाये।

इसके अलावा रुक्मिनी जोशी, जानकी देवी आदि महिलाओं ने झाड़ी काटकर आने जाने लायक रास्ता बना कर घायलों को निकालने मे सहायता की। दुर्घटना की सूचना पर उपजिलाधिकारी चंपावत विपिन पन्त के नेतृव में, रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुचाया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में नरेंद्र राम पुत्र हेमराम निवासी ग्राम बास की मौत हो गई जबकि हरिराम,रोहित कुमार वाहन चालक तथा जमन राम घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल हरि राम को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डीएम चंपावत मनीष कुमार मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना की जानकारी ली। डीएम ने सीएमओ को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।


विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*