रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
Laxman Singh Bisht
वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन।

वंदे मातरम के गीत से गूंज लोहाघाट नगर

बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा लिखे गए गीत वंदे मातरम को आज 150 वर्ष पूर्ण होने पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर श्रीमती हीरा भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर एवं विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहाघाट में तीनों विद्यालयों के लगभग ढाई हजार छात्र-छात्राओं व आचार्यो के द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विभाग संघ चालक रूप सिंह बोहरा के द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी रहे। जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति हमारे निष्ठा राष्ट्रीय एकता और संस्कृत जागरूकता के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे रूप सिंह बोरा,, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने कहा राष्ट्रगीत राष्ट्र के प्रति हमारे निष्ठा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा आजादी की लड़ाई के दौरान यह गीत आजादी का प्रतीक बन गया था स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्त एवं क्रांतिकारियो के लिए प्रेरणा का प्रमुख स्रोत बना था। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल समस्त लोगों ने बंकिम चंद्र चटर्जी को याद किया। बंकिम चंद्र चटर्जी के द्वारा इस गीत को बांग्ला व संस्कृत भाषा में लिखा गया था। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉक्टर चंद्रशेखर जोशी, कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर बंशीधर जोशी, सहसंयोजक नंदकिशोर पुनेठा, प्रधानाचार्य श्रीमती मुन्नी खरायत, कृष्णानंद चौबे, गोविंद सिंह बोहरा, राजू गढ़कोटी, सचिन जोशी, सुनील चौबे , राकेश मांगलिक ,योगेश पांडे, दीपक जोशी सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*
चंपावत:26 सितंबर को भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते डीएम की जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील।
चंपावत:मौसम विभाग के रेड अलर्ट के चलते चम्पावत में 26 सितम्बर को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
मुख्यमंत्री की सीमांत को बड़ी सौगात डुंगरा बोरा हाई स्कूल बना इंटरमीडिएट। क्षेत्र में खुशी की लहर। सीमांत क्षेत्र वासियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद।
बनबसा:विद्युत केबिल चोरी का बनबसा पुलिस ने किया खुलासा 06 गिरफ्तार
पाटी (चंपावत):3 किलो 955 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के दो नशा तस्कर गिरफ्तार। चरस तस्करी में हरियाणा से जुड़े चंपावत जिले के तार।
चंपावत:26 वर्षों से न्याय और अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे राज्य आंदोलनकारियों को अब आश्वासन नहीं, ठोस निर्णय की दरकार: भूपेंद्र देव (ताऊ)