रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
Laxman Singh Bisht
विश्व फार्मेसी दिवस पर चंपावत जिला चिकित्सालय में गोष्ठी का आयोजन
चंपावत में “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” थीम पर गोष्ठी; पूर्व मुख्य फार्मेसी अधिकारी मोहन चंद्र जोशी रहे मुख्य अतिथि

चंपावत, 25 सितंबर। 25 सितंबर 'विश्व फार्मेसी दिवस' के अवसर पर जिला चिकित्सालय चंपावत में संगठन के बैनर तले एक गरिमामय एवं महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सेवानिवृत्त मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री मोहन चंद्र जोशी मुख्य अतिथि एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच. एस. ह्यांकी व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने की, जबकि सफल संचालन जिला मंत्री रोशन लाल विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न दूर-दराज एवं अति-दुर्गम क्षेत्रों से आए बड़ी संख्या में फार्मेसी अधिकारियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहन चंद्र जोशी (सेवानिवृत्त मुख्य फार्मेसी अधिकारी) ने उपस्थित फार्मासिस्टों को संबोधित करते हुए अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, "स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में फार्मासिस्ट की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान है। वर्षों के अनुभव से यह स्पष्ट है कि जब तक धरातल पर काम कर रहे फार्मेसी अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन नहीं मिलेंगे, तब तक आम जनता तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना कठिन है। संगठन को अपने अधिकारों और स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए हमेशा एकजुट होकर प्रयास करते रहना चाहिए।"विशिष्ट अतिथि एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एच. एस. ह्यांकी ने अपने वक्तव्य में कहा, "स्वास्थ्य प्रणाली के सुचारू संचालन और गुणवत्तापूर्ण मरीज देखभाल में फार्मासिस्टों का योगदान अतुलनीय है। चिकित्सक द्वारा परामर्श दी गई दवाओं का सही, सुरक्षित और सटीक वितरण सुनिश्चित करना स्वास्थ्य सेवा का एक अनिवार्य अंग है। जिला चिकित्सालय स्तर पर फार्मासिस्टों को बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करने और उनकी समस्याओं के सकारात्मक निस्तारण के लिए चिकित्सालय प्रशासन सदैव तत्पर है।"
गोष्ठी में इस वर्ष की अधिकृत थीम “स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना” पर विस्तार से मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एक स्वस्थ समाज की नींव तभी मजबूत हो सकती है जब स्वास्थ्य तंत्र के मुख्य वाहक यानी फार्मासिस्टों को संसाधनों, सुविधाओं और पदों की स्वीकृति से सशक्त बनाया जाए।
औषधि सुरक्षा व मरीज परामर्श: फार्मासिस्ट दवाओं के सटीक उपयोग, सही खुराक, सुरक्षित भंडारण और साइड इफेक्ट्स से बचाव के प्रति मरीजों को जागरूक कर सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हैं।दुर्गम क्षेत्रों में जीवनरक्षक भूमिका: उत्तराखंड के विषम पर्वतीय एवं सीमांत क्षेत्रों में फार्मासिस्ट ही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के मुख्य संवाहक बनकर जन-सेवा कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं को रेखांकित करते हुए कहा:
"विश्व फार्मेसी दिवस की इस वर्ष की थीम 'फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना' तभी धरातल पर साकार होगी जब अति-दुर्गम क्षेत्रों में काम कर रहे कर्मियों को उचित संसाधन और सुविधाएं मिलेंगी। हम शासन व प्रशासन से आग्रह करते हैं कि दुर्गम में तैनात अधिकारियों की सुविधाओं में सुधार किया जाए। साथ ही जनहित में उपकेंद्रों के स्थगित 392 पदों को तत्काल बहाल किया जाए और बड़े चिकित्सालयों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में अतिरिक्त पदों का सृजन कर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती दी जाए।"कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे प्रांतीय महामंत्री डॉ. सतीश पांडे ने प्रांतीय स्तर पर संगठन द्वारा की गई कार्यवाहियों, शासन स्तर पर जारी वार्ताओं और हालिया उपलब्धियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी फार्मेसी संवर्ग के अधिकारों और न्यायसंगत मांगों की प्राप्ति के लिए निरंतर संघर्षरत है।गोष्ठी में उपाध्यक्ष मनोज पुनेठा, कोषाध्यक्ष गिरीश खर्कवाल, संप्रेक्षक तान सिंह, मुख्य फार्मेसी अधिकारी भूपेश जोशी, मनोज कुमार टम्टा एवं फार्मेसी अधिकारी, प्रेम राम टम्टा, मनोज पुनेठा, प्रमोद कुमार पांडे, संजय वर्मा, अनीता अधिकारी मनोज पंत,मयंक प्रजापति ,अन्नू जोशी ,रोहितजोशी ,कनिष्का ,अखिलेश कुमार,कामेश कुमार सहित जिलेभर से आए अनेक फार्मेसी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट:महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का आंगन मिलन कार्यक्रम का शुभारंभ।
चंपावत:रेड अलर्ट के चलते जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय न छोड़ें अधिकारी, क्षेत्रीय कार्मिक भी रहें तैनात
चंपावत:सभी आवेदनकारी, घोषित हों राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड के सभी जिलों में हो मामलों का निस्तारण सम्मान की लड़ाई,पेंशन नहीं,चाहिए प्रमाणपत्र: पांडे
बाराकोट में वंदे मातरम के 150 वे वर्ष पर सामूहिक गायन का आयोजन।
लोहाघाट:पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित।
बाराकोट:संस्कृत स्पर्धाओं में रा०इ०का० बापरू का परचम, रंजना ने किया टॉप
लोहाघाट:वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण हजारों छात्र छात्राओं ने एक साथ किया वंदे मातरम का सामूहिक गायन। वंदे मातरम के गीत से गूंजा लोहाघाट नगर
लोहाघाट महाविद्यालय मे छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न। अध्यक्ष पद पर हुआ एक नामांकन।
टनकपुर:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: टनकपुर में बहुउद्देशीय शिविर, 500 से अधिक लोगों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ*