Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आईटीबीपी और पशुपालन विभाग के मध्य समझौते के तहत स्थानीय पशुपालकों द्वारा 597 किलोग्राम जीवित बकरियों की आपूर्ति।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 8, 2025

स्वरोजगार और स्थानीय पशुपालन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहलजनपद में पशुपालन विभाग एवं इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के तहत आईटीबीपी की 36वीं बटालियन, लोहाघाट को स्थानीय पशुपालकों द्वारा 597 किलोग्राम जीवित बकरियों की सफल आपूर्ति की गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आपूर्ति विभागीय समन्वय और पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता मानकों के अंतर्गत संपन्न कराई गई ।यह पहल पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण पशुपालकों को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने एवं स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे एक ओर जहाँ आईटीबीपी को ताजे व गुणवत्तापूर्ण पशुधन की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय पशुपालकों को अपनी आय में वृद्धि एवं सरकार की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।इस प्रकार की साझेदारी न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल प्रदान कर रही है, बल्कि क्षेत्र में पशुपालन व्यवसाय को भी नई दिशा देने का कार्य कर रही है। पशुपालन विभाग भविष्य में भी इस प्रकार की आपूर्ति और सहयोग के माध्यम से अधिक से अधिक पशुपालकों को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जरूरी खबरें