रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:70 रूपया किलो पहुंची चीनी 75 बिक रही मिश्री ₹200 लीटर हुआ तेल जनता त्रस्त। भाजपा का रामराज्य
Laxman Singh Bisht
70 रूपया किलो पहुंची चीनी 75 बिक रही मिश्री ₹200 लीटर हुआ तेल। भाजपा का रामराज्य ।
गरीब की थाली से गायब हो रही है खाद्य सामग्री। एक वक्त की रोटी जुटाना हुआ मुश्किल।

भाजपा शासन में आसमान छूती महंगाई की मार से आम आदमी काफी परेशान हो गया है। लोहाघाट नगर में जहां चीनी के दाम ₹68 से ₹70 किलो, मिश्री 75 रुपया और गुड़ ₹70 किलो बिक रहा है। तो वही सरसों का तेल ₹200 प्रति लीटर हो चुका है। आटा व चावल व सब्जियो के दाम भी आसमां चढ़ चुके हैं ।जिससे आम व गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। गरीब की थाली से दिन प्रतिदिन भोजन की तादाद कम होते जा रही है। दो जून की रोटी कमाना गरीब आदमी के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा हो गया है। लोहाघाट के नरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, गुणानंद, मुस्तकीम, दीपेंद्र सिंह आदि ने बताया भाजपा शासन में महंगाई की मार से आम जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई है उन्होंने कहा परिवार का भरण पोषण करने में उन्हें अब काफी कठिनाइयों सामने आ रही है। पर सरकार है लगातार खाद्य सामग्री के दामों में बढ़ोतरी करते जा रही है। उन्होंने कहा उन लोगों को आटा, चावल, चीनी ,गुड़, मिश्री , तेल व सब्जी खरीदने के लिए सौ बार सोचना पड़ रहा है। कहा पहली बार उन लोगों के द्वारा खाद्य सामग्री में इतनी महंगाई देखी है।परिवार का भरण पोषण करना अब काफी कठिन हो गया। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीब की थाली से राशन छीन रही है। कहा जिसका खामियाजा भाजपा को आगामी आने वाले चुनावो में भुगतना पड़ेगा। कहा मजदूर तबके की हालत तो और भी खस्ता है। पर महंगाई पर ना तो बीजेपी ना कांग्रेस , यूकेडी व अन्य दलों के जनप्रतिनिधि बोलने को तैयार है। फिलहाल जनता महंगाई की मार से पिस रही है। लोगों ने कहा भाजपा सरकार ने नारा दिया था जनता के अच्छे दिन आएंगे पर आज उन्हें यह अच्छे दिन देखने पड़ रहे हैं। आसमान छूती महंगाई को लेकर जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं चीनी के दाम बढ़ने से चीनी से बनने वाले उत्पादों में भी भारी बढ़ोत्तरी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।
लोहाघाट:मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का रंगा रंग आगाज लोहाघाट विधायक ने किया शुभारंभ। महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा।
चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई विस्तृत सकारात्मक चर्चा
लोहाघाट:11:00 बजे तक नहीं खुले समाज कल्याण कार्यालय के ताले जनता करती रही इंतजार।