Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:न्याय पंचायत ढोरजा की खेल महाकुम्भ प्रतियोगिता का शुभारम्भ

चंपावत:क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को होगी आयोजित, ब्लॉक प्रमुख करेंगे अध्यक्षता

चंपावत:एनएच के गड्ढों का डीएम ने लिया संज्ञान, देर रात तक चला मरम्मत कार्य

चंपावत:फर्जी विज्ञप्ति के सहारे नियुक्ति पाने के आरोप मुख्य शिक्षा अधिकारी से जांच की मांग।

चंपावत:खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी किराना दुकानों और भोजनालयों का निरीक्षण, सूजी व सेवई के नमूने भेजे गए लैब

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में स्काउट गाइड शिविर जारी शिविर में पंत जी को किया गया याद।

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 11, 2026

जीजीआईसी लोहाघाट में स्काउट गाइड शिविर जारी शिविर में पंत जी को किया गया याद।

चंपावत जिले के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड तृतीय सोपान जाँच परीक्षा शिविर के तृतीय दिवस के अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती मनाते हुए उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मोहन सिंह ढेक( मुन्ना ढेक) द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 बी0 सीp जोशी ने पंत जी के राष्ट्रीय समर्पण व अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। जिला कमिश्नर स्काउट श्याम दत्त चौबे ने अतिथियों को स्काउट स्कार्फ पहनाकर स्वागत करते हुए स्काउट के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक सचिव स्काउट्स एंड गाइड स्वर्गीय गिरीश जोशी जी के स्काउट के प्रति अमूल्य योगदान समर्पण को याद करते हुए स्काउट संस्था चंपावत द्वारा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका जोशी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रतिनिधि श्रीमती ममता पाटनी, कमिश्नर गाइड श्रीमती सुशीला चौबे, जिला सचिव दया कृष्ण जोशी, श्रीमती हेमा जोशी ,जनार्दन गडकोटी, हरीश गहतोड़ी, अखिलेश जोशी, भूपेंद्र देव, पुष्कर नाथ, श्रीमती नीता लोहनी , श्रीमती संगीता सिंह, महेंद्र घरती, ज्योत्सना भट्ट सहित 60 स्काउट एवम गाइड उपस्थित रहे। सभा का सफल संचालन ब्लॉक सचिव स्काउट्स एंड गाइड्स दिनेश चंद्र जोशी ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें