Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:विवेकानंद विद्या मंदिर खेती खान के छात्र जलज ने हाईस्कूल परीक्षा में लहराया परचम

लोहाघाट:हाई स्कूल में नंबर कम आने पर छात्र ने लगाई फांसी हालत गंभीर। हायर सेंटर रैफ़र

लोहाघाट:पीएम श्री रा०इ०का० दिगालीचौड़ का सत प्रतिशत रहा परीक्षाफल हेमां नायक रही टॉपर

उत्तराखंड बोर्ड की 10 वीं व 12 वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित छात्राएं रही टॉपर

चम्पावत में धारे-नौलों के संरक्षण की पहल, जनसहभागिता से होगा कायाकल्प :डीएम

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:हाई स्कूल में नंबर कम आने पर छात्र ने लगाई फांसी हालत गंभीर। हायर सेंटर रैफ़र

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 25, 2026

हाई स्कूल में नंबर कम आने पर छात्र ने लगाई फांसी हालत गंभीर। हायर सेंटर रैफ़र

आज उत्तराखंड हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। तो वहीं लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत दिगाली चौड़ क्षेत्र के एक गांव के हाई स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने हाई स्कूल परीक्षा में कम नंबर आने पर घर के भीतर फांसी लगा ली। छात्र को फांसी पर लटकते देख एक नन्ही बच्ची के द्वारा तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। जिस पर परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा छात्र को फांसी के फंदे से निकाल कर उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के नेतृत्व में डॉक्टर हिमांशु सरन के द्वारा छात्र का उपचार किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया छात्र की हालत काफी गंभीर है उप जिला चिकित्सालय में ईएनटी सर्जन ना होने की वजह से छात्र को चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया आज छात्र का हाई स्कूल का रिजल्ट आया था जिसमें उसने 73% अंक हासिल किए थे।

पर वह अपने अंकों से संतुष्ट नजर नहीं आया संभवत उसने इसी कारण से फांसी लगा ली। बेटे की हालत देखकर छात्र की मां का रो रो कर बुरा हाल है छात्र के पिता बाहर होटल में सर्विस करते हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश चंद्र पांडे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोरा तथा सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी ने अस्पताल में छात्र का हाल जाना तथा हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जरूरी खबरें