रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:क्षेत्र पंचायत मोत्युराज थुवामहरा से सरस्वती मुरारी( सरोज)की मजबूत दावेदारी
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 28, 2025
क्षेत्र पंचायत मोत्युराज थुवामहरा से सरस्वती मुरारी( सरोज)की मजबूत दावेदारी
लोहाघाट ब्लॉक में अब पंचायती चुनावो का रंग चढ़ने लग गया है। विभिन्न पदों के लिए अब प्रत्याशी सामने आने लगे है। तो वहीं लोहाघाट ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सीट मोत्युराज थुवामहरा से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए योग्य, शिक्षित ,कर्मठ एवं संघर्षशील प्रत्याशी सरस्वती मुरारी (सरोज) ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। सरस्वती मुरारी का कहना है उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि जन सेवा है। कहा अगर उन्हें क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं का आशीर्वाद मिलता है तो वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए जी जान से कार्य करेंगी तथा केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगी । उन्होंने अपने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से अपना आशीर्वाद देने के साथ-साथ उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की है।