रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रा0महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर जारी लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक।
Laxman Singh Bisht
रा0महाविद्यालय का राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर जारी लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जा रहा है जागरूक।
रा0 महाविद्यालय लोहाघाट का सात दिनी राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर प्रभारी डॉ स्वाति बिष्ट के दिशा निर्देश में जारी है। शुक्रवार को शिविर के चौथे दिन प्रारंभिक सत्र में "जन स्वास्थ्य एवं जन स्वच्छता" विषय को केंद्र में रखते हुए शिविर परिसर के निकट जागरूकता रैली निकाल कर शिविरार्थियों ने नारो के माध्यम से स्थानीय निवासियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। बौद्धिक सत्र महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश राम एवं डॉ. भूप सिंह धामी ने "जन स्वास्थ्य एवं जन स्वच्छता" विषय पर अपने विचार अत्यंत रोचक एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए,
जिससे सभी शिविरार्थी लाभान्वित हुए।सत्र के दौरान शिविरार्थियों ने अतिथियों से विविध प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कार्यक्रम अधिकारी डॉ. स्वाति बिष्ट एवं डॉ. सुनील कुमार ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डॉ स्वाति के नेतृत्व में चतुर्थ दिवस के सत्र सफलतापूर्वक समापन किया गया। डॉ स्वाति ने कहा शिविर के माध्यम से जन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश प्रभावी ढंग से प्रसारित किया जा रहा है।
विज्ञापन
चंपावत:जिलाधिकारी ने सीमा सुरक्षा को और सुदृढ़ करने के लिए बेहतर समन्वय एवं सतत निगरानी के दिए निर्देश
बाराकोट:मिनिस्ट्रियल कार्मिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की धरती, बाराकोट से किया आर पार की लड़ाई का ऐलान
लोहाघाट:होली विजडम स्कूल के तीन पूर्व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
बाराकोट:ग्राम सभा काकड़ के 41 वर्षीय बीर के देव डांगर संजय सिंह अधिकारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर।
बाराकोट (चंपावत):टूटी छत के नीचे तीन बच्चों के साथ रहने को मजबूर ग्यूनाड़ा की मनीषा जोशी जिलाधिकारी से मदद की गुहार।
चंपावत:जनपद के 681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन मिलन सेवा”: रेखा आर्य
पाटी (चंपावत):ग्रामीणों ने श्रमदान कर खोली बांस बसवाड़ी गर्शलेख सड़क सरकार की नाकामी की उजागर पक्की सड़क के लिए जूझते ग्रामीण।
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का कार्य तेज़, विभिन्न मोटर मार्गों पर किया गया पैच वर्क
डॉ0सोनाली ने जिला चिकित्सालय में एक ही दिन में किए 55 अल्ट्रासाउंड, मरीजों को मिली राहत
चंपावत:गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक, संबंधित विभागों को दिए शीघ्र मरम्मत के निर्देश