Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

बनबसा:नेपाल सीमा में बैग की दुकान में कर रहा था नशीली दवा की बिक्री पुलिस ने किया गिरफ्तार

लोहाघाट:नशा व साइबर अपराधो के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई यातायात व्यवस्था की जाएगी दूरस्त:थानाध्यक्ष लोहाघाट

लोहाघाट महाविद्यालय की डॉक्टर सुमन पांडे को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जलभराव से राहत के लिए युद्धस्तर पर जारी है नालियों की सफाई व मलबा हटाने का कार्य

बाराकोट:डोबा भागो मे दिन दहाड़े पैराफिट मैं बैठा नजर आया गुलदार गाँव में दहशत

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : चम्पावत के समस्त नगर निकायों में आयोजित होंगे 'लोक कल्याण मेले

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 8, 2026

चम्पावत के समस्त नगर निकायों में आयोजित होंगे 'लोक कल्याण मेले

पात्र लाभार्थियों को मिलेगा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार एवं शहरी विकास निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत के समस्त नगर निकायों में 01 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक "लोक कल्याण मेला" का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत पीएम स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थियों तथा उनके परिजनों को आच्छादित करने हेतु रोस्टर जारी कर दिया गया है।नोडल अधिकारी / अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चम्पावत भरत त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के समस्त नगर निकायों में प्रात: 11:00 बजे से सायंकाल 04:00 बजे तक लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 08 सितंबर को नगर पालिका परिषद चम्पावत स्थित बारात घर में मेला आयोजित होगा। इसके पश्चात 09 सितंबर को नगर पालिका परिषद टनकपुर कार्यालय सभागार, 10 सितंबर को नगर पंचायत बनबसा कार्यालय सभागार, 25 सितंबर को नगर पालिका परिषद लोहाघाट कार्यालय सभागार तथा 28 सितंबर को नगर पंचायत पाटी कार्यालय सभागार में लोक कल्याण मेलों का आयोजन संपन्न कराया जाएगा।अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएम स्वनिधि योजना के पात्र लाभार्थियों एवं उनके परिजनों को भारत सरकार की 08 अन्य जन-कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है। इसके साथ ही बैंकों में लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कराते हुए ऋण वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। पात्र लाभार्थियों को ऋणदाता संस्थाओं एवं डिजिटल भुगतान एग्रीगेटर (DPAS) के माध्यम से डिजिटल लेन-देन हेतु क्यूआर कोड उपलब्ध कराकर पंजीकृत करने का कार्य भी मेले के दौरान किया जाएगा।उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेलों में उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें