रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:डीएम ने क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि के सत्यापन में तेजी लाने के दिए निर्देश
Laxman Singh Bisht
Tue, Sep 8, 2026
डीएम ने क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि के सत्यापन में तेजी लाने के दिए निर्देश
राजस्व एवं वन विभाग को संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित भूमि के सत्यापन, भूमि अभिलेखों, प्रस्तावित भूमि का डिजिटल नक्शा/लोकेशन फाइल तथा डिसीजन सपोर्ट सिस्टम)ल से संबंधित कार्यवाही की प्रगति की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं संबंधित तहसीलदारों को निर्देश दिए कि पटवारियों के माध्यम से क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि की जांच एवं सत्यापन कराया जाए। संबंधित भूमि की सूची तैयार कर उसका पूरा विवरण एवं आवश्यक राजस्व अभिलेख संकलित करते हुए वन विभाग को उपलब्ध कराए जाएं।जिलाधिकारी ने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए क्षतिपूरक वृक्षारोपण हेतु प्रस्तावित भूमि से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आए और संबंधित विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा सके।बैठक में डीएफओ ढिनो पुरुषोत्तमन, एसडीएम बी.सी. पंत सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं पटवारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
विज्ञापन