रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से लोहाघाट मे नहर में तब्दील हुई सड़के पाटन पुल में हुए जलभराव व गंदगी से लोग रहे परेशान
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 8, 2026
मूसलाधार बारिश से लोहाघाट मे नहर में तब्दील हुई सड़के

पाटन पुल में हुए जलभराव व गंदगी से लोग रहे परेशान एनएच के खिलाफ गहरी नाराजगी।

पर्यटक आवास गृह के पास जाल टूटने से होने से नहर में तब्दील हुई सड़क।

डाइट के पास देवदार का पेड़ गिरने से पुल्ला रोड बंद। फायर टीम ने पेड़ काटकर की सुचारू।

लोहाघाट नगर में आज सोमवार शाम 4:00 बजे के पास हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त्-व्यस्त करके रख दिया। मूसलाधार बारिश से लोहाघाट की कई सड़के नहर में तब्दील हो गई जिस कारण वाहन चालकों व राहगीरों को काफी दिक्कतो सामना करना पड़ा। लोहाघाट के पाटन पुल में कलमठ बंद होने से बरसात के पानी के साथ-साथ गंदगी बहकर पाटन पुल क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग में फैल गई जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लग गया जिसके चलते लोगों व व्यापारियों को काफी दिक्कते उठानी पड़ी। पाटन पुल क्षेत्र वासियों ने एनएच की लापरवाही पर गहरी नाराजगी जताई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य शोबन सिंह (पप्पू बोहरा),कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा, मोहन चंद्र पाटनी आदि ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा पिछले कई वर्षों से वह लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं पर एनएच के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं कहा कलमठ निर्माण पूरा न होने के कारण क्षेत्रवासी इस समस्या से जूझ रहे ।उन्होंने कहा अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो समस्त पाटन पुल वासी एनएच के खिलाफ धरने में बैठ जाएंगे। इसके अलावा लोहाघाट के पर्यटक आवास गृह के पास ब्लॉक रोड का जाल टूटने से पुल्ला सड़क भी नहर में तब्दील हो गई। जल भराव से लोगों को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा वहा भी लोगों ने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से ब्लॉक रोड की पटाल बदलकर समस्या के समाधान की मांग की है मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने कहा 2 दिन के भीतर ब्लॉक रोड का जाल बदलकर समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र की सभी नालियां खोल दी गई है। इसके अलावा लोहाघाट नगर की अल्मोड़ा अर्बन बैंक रोड गली भी बारिश के चलते पूरे उफान पर आ गई ।जिसके चलते व्यापारियों और राहगीरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां भी व्यापारियों व स्थानीय लोगों के द्वारा नगर पालिका लोहाघाट से ड्रेनेज सिस्टम ठीक कर समस्या के समाधान की मांग की है ।लोगों ने कहा वह पिछले तीन-चार वर्षो से इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसके अलावा लोहाघाट डाइट के पास पुल्ला सड़क में देवदार का विशालकाय पेड़ गिरने से यातायात बंद हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड लोहाघाट ने कड़ी मस्कत के बाद पेड़ काटकर यातायात को सुचारु किया। जिस कारण लगभग एक घंटा यातायात बंद रहा। मूसलाधार बारिश से लोहाघाट का जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। जिसके चलते बाजारों में सन्नाटा पसर गया। बारिश के कारण जंगलों में लगी आग पूरी तरह शांत हो गई जिसके चलते वन विभाग ने राहत की सांस ली है। लोग प्रशासन से जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं।