Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के मनोज पुनेठा पदोन्नति पाकर बने सहकारिता विभाग के उप निबंधक ।

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद आचार संहिता उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से लोहाघाट मे नहर में तब्दील हुई सड़के पाटन पुल में हुए जलभराव व गंदगी से लोग रहे परेशान

चंपावत:नगर पंचायत पाटी में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल प्रातः 8 बजे से होगा मतदान

बाराकोट:चामी में लगी भीषण आग ग्रामीण के 6 घास के लुटे जलकर हुए राख गौशाला तक पहुंची आग से झुलसी भैंस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट के मनोज पुनेठा पदोन्नति पाकर बने सहकारिता विभाग के उप निबंधक ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 8, 2026

लोहाघाट के मनोज पुनेठा बने सहकारिता विभाग के उप निबंधक ।

लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई हैं मनोज पुनेठा।

सहकारिता विभाग में पदोन्नति चार सहायक निबंधक बने उप निबंधक

उत्तराखंड शासन ने सहकारिता विभाग में अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी देते हुए चार सहायक निबंधकों को उप निबंधक पद पर पदोन्नत किया है। इस संबंध में सहकारिता अनुभाग-01 द्वारा कार्यालय ज्ञाप जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार विभागीय पदोन्नति समिति की संस्तुति के आधार पर सहायक निबंधक पद पर कार्यरत मनोज कुमार पुनेठा , सुरेंद्र पाल, राजेश चौहान तथा श्रीमती मोनिका चुनेरा को उप निबंधक पद पर नियमित पदोन्नति प्रदान की गई है। सहायक निबंधक से उप निबंधक बने मनोज पुनेठा लोहाघाट के फोर्ती गांव के रहने वाले हैं। मनोज पुनेठा लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक स्व0 कृष्ण चंद्र पुनेठा के छोटे भाई हैं। मनोज पुनेठा के उप निबंधक बनने पर क्षेत्र वासियों व सहकारिता विभाग के कर्मचारी ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।तो वही शासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा। साथ ही उनकी तैनाती संबंधी आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे।सहकारिता विभाग में हुई इस पदोन्नति को विभागीय कार्यों की प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नत अधिकारियों के अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता का लाभ विभागीय योजनाओं और सहकारी संस्थाओं के संचालन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मिलेगा।उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड सरकार सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने तथा विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में अधिकारियों की पदोन्नति एवं प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

जरूरी खबरें