Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के मनोज पुनेठा पदोन्नति पाकर बने सहकारिता विभाग के उप निबंधक ।

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद आचार संहिता उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से लोहाघाट मे नहर में तब्दील हुई सड़के पाटन पुल में हुए जलभराव व गंदगी से लोग रहे परेशान

चंपावत:नगर पंचायत पाटी में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल प्रातः 8 बजे से होगा मतदान

बाराकोट:चामी में लगी भीषण आग ग्रामीण के 6 घास के लुटे जलकर हुए राख गौशाला तक पहुंची आग से झुलसी भैंस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:पालिका ने लगाया रक्तदान शिविर। युवाओं ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान। मातृशक्ति भी नहीं रही पीछे।

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 8, 2026

पालिका ने लगाया रक्तदान शिविर। युवाओं ने बढ़ चढ़कर किया रक्तदान।

थानाध्यक्ष व ईओ ने रक्तदान कर युवाओं को किया प्रोत्साहित। पालिकाध्यक्ष के पुत्र ने भी किया रक्तदान।

लोहाघाट ।उप जिला चिकित्सालय में रक्त की कमी को देखते हुए आज सोमवार को लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में पालिका के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्त दान करने के लिए बड़ी तादात में युवा अस्पताल पहुंचे । चंपावत से आए पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धार्थ त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त एकत्रित किया।

पालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद बर्मा ने बताया अब लोहाघाट जिला चिकित्सालय में भी ब्लड कलेक्ट सेंटर खुल चुका है। जिसमें रक्त की काफी कमी चल रही है जिसे देखते हुए आज पालिका के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया ।जिसमें रक्तदान करने के लिए बड़ी तादात में क्षेत्र के युवा पहुंचे। पालिका अध्यक्ष ने बताया आज 30 यूनिट रक्त की जरूरत थी जो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा रक्तदान के माध्यम से पूरा किया गया। उन्होंने कहा बाकी बचे हुए युवा अगली बार होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करेंगे ।

पालिका अध्यक्ष ने युवाओं से बढ़कर रक्तदान करने के अपील करते हुए कहा आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है ।कहा अब लोहाघाट अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध हो चुकी जिसके लिए अब यहा रक्त की काफी आवश्यकता पड़ेगी।जिसे देखते हुए आज यह शिविर आयोजित किया गया। वही रक्तदान करने में नंबर ना आने के कारण कई युवा मायूस नजर आए। युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पालिका अध्यक्ष के पुत्र के साथ-साथ थानाध्यक्ष लोहाघाट अशोक कुमार सिंह, पालिका के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के द्वारा भी रक्तदान किया गया तथा स्थानीय युवाओं से रक्तदान करने की अपील की गई।

रक्तदान को लेकर महिलाओं के साथ-साथ युवाओं में काफी जोश नजर आया। रक्तदान शिविर में लैब टेक्नीशियन उमेद बसेड़ा, सागर जोशी,नर्सिंग ऑफिसर जीवन थापा ,काउंसलर हरीश पांडे और सावित्री राय के द्वारा सहयोग किया गया। तथा गोविंद बोहरा, नन्नू बर्मा, अजय मेहता, ऋतिक ढेक , शिखर बर्मा, हरीश मेहता , बिमलेश थापा, संदीप कुमार सहित कई लोगो ने रक्तदान किया।

जरूरी खबरें