Monday 8th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट के मनोज पुनेठा पदोन्नति पाकर बने सहकारिता विभाग के उप निबंधक ।

पाटी नगर पंचायत चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद आचार संहिता उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश से लोहाघाट मे नहर में तब्दील हुई सड़के पाटन पुल में हुए जलभराव व गंदगी से लोग रहे परेशान

चंपावत:नगर पंचायत पाटी में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, कल प्रातः 8 बजे से होगा मतदान

बाराकोट:चामी में लगी भीषण आग ग्रामीण के 6 घास के लुटे जलकर हुए राख गौशाला तक पहुंची आग से झुलसी भैंस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 8, 2026

जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम

जनता मिलन कार्यक्रम में 88 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें विभागीय अधिकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 88 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि, उद्यान, सिंचाई, उरेड़ा, समाज कल्याण तथा आपूर्ति विभाग से संबंधित समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्राम च्युराखर्क के ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए चेन लिंक फेंसिंग (घेरबाड़) की मांग रखी। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव तैयार करने एवं संबंधित योजना के अंतर्गत कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।विकासखंड बाराकोट के ग्राम बिसराड़ी निवासी चंद्रकला जोशी ने ग्राम में सड़क संपर्क मार्ग एवं सोलर लाइट स्थापना की मांग रखी। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।विकासखंड लोहाघाट की ग्राम पंचायत भुमलाई से आए अनिल कुमार पुनेठा ने खनन न्यास निधि के माध्यम से लगभग 400 मीटर सीसी मार्ग/इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग निर्माण की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी लोहाघाट को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव तैयार करने तथा अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विकासखंड चम्पावत के ग्राम चौकी निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग नारायण राम ने भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाकर भूमि दिलाए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी चम्पावत को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण विभाग के माध्यम से उन्हें तत्काल सहायता स्वरूप छड़ी भी उपलब्ध कराई गई।ग्राम प्रधान रैघांव श्रीमती उमा देवी ने गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को जिलाधिकारी के समक्ष रखा तथा रैघांड़ी पंपिंग योजना के अधूरे होने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू करने तथा रैघांड़ी पंपिंग योजना के कार्यों में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्राम मनिहारगोठ निवासी विधवा महिला अर्चना ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए रोजगार उपलब्ध कराने तथा अपने बच्चों की शिक्षा हेतु फीस माफी का प्रार्थना पत्र जनता मिलन दरबार में रक्खा। जिलाधिकारी ने मामले में यूयूएसडीए एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करते हुए पात्रतानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।विकासखंड चम्पावत की ग्राम पंचायत पचनई निवासी श्रीमती इमला देवी ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण आवास उपलब्ध कराए जाने की मांग की। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को अटल आवास योजना के अंतर्गत पात्रता का परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।ग्राम पंचायत सिरतोली निवासी अनीता देवी, पत्नी स्वर्गीय सुभाष चंद्र ने बीपीएल श्रेणी का राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर पात्रता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने तथा लाभार्थी को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविन्द्र सामंत, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें