रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:बारिश से राईकोट महर में आवासीय भवन क्षतिग्रस्त। टला हादसा
Laxman Singh Bisht
बारिश से राईकोट महर में आवासीय भवन क्षतिग्रस्त। टला हादसा

लोहाघाट क्षेत्र में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश से अब नुकसान की खबरें सामने आने लगी है। तो वही लोहाघाट के राईकोट महर में बारिश से प्रमोद कुमार पुत्र बद्रीराम का आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान राईकोट महर दीपक कुमार ने बताया क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण कल मंगलवार देर रात ग्रामीण प्रमोद कुमार के आवासीय भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है उन्होंने कहा घटना के समय परिवार भीतर सो रहा था। कहा अब परिवार के पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं है।उन्होंने बताया फिलहाल जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। ग्राम प्रधान ने बताया घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है। ग्राम प्रधान व पीड़ित परिवार ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।