Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डॉ कमल गहतोड़ी की पुस्तक "लाली "और "इन्फो स्प्रिंट अ पाथवे टू ड्रीम्स कम ट्रू" का विमोचन।

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 18, 2026

डॉ कमल गहतोड़ी की पुस्तक "लाली "और "इन्फो स्प्रिंट अ पाथवे टू ड्रीम्स कम ट्रू" का विमोचन।

कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं डॉक्टर कमल गहतोड़ी ।चंपावत जिले के लोहाघाट "डाइट "के प्रवक्ता डॉक्टर कमल गहतोड़ी द्वारा लिखित पुस्तक"लाली" और "इन्फो स्प्रिंट अ पाथवे टू ड्रीम्स कम ट्रू "का आज रविवार को डाइट लोहाघाट में हुए समारोह में नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश प्रदीप मणि त्रिपाठी, डीएम चंपावत मनीष कुमार,उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ नवीन चंद्र लोहनी,मुख्य शिक्षा अधिकारी चंपावत मेहरबान सिंह व डायट प्राचार्य मानसिंह के द्वारा विमोचन किया गया तथा डॉक्टर कमलेश गहतोड़ी को शुभकामनाएं दी। डॉ0 कमलेश गहतोड़ी ने बताया उनकी पहली पुस्तक का शीर्षक है "लाली" उन्होंने कहा यह पुस्तक तीन से आठ आयु वर्ग के बच्चों के स्वास्थ् एवं शैक्षिक मनोरंजन पर आधारित विविध भाषाओं जैसे हिंदी ,संस्कृत ,कुमाऊनी तथा अंग्रेजी की कविताओं और गीतों का एक संग्रह है ।जिसकी काल्पनिक मार्गदर्शी शिक्षिका लाली है। जो बच्चों को बहु भाषा के प्रयोग के साथ समर सत्ता के वातावरण में तनाव मुक्त और भय मुक्त वातावरण में हाव भाव के साथ लिखना, पढ़ना, बोलना सामाजिक एवं पारिवारिक व्यवहार तथा शैक्षिक मनोरंजन का आभास कराती है। डॉ गहतोड़ी ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में जहां प्री प्राइमरी एजुकेशन और फाऊंडेशनल स्टेज को मजबूत बनाने में अत्यधिक फोकस किया गया है ।इसी दृष्टिगत यह पुस्तक "लाली" इस वय वर्ग के बच्चों के लिए मील का पत्थर साबित होने जा रही है। उन्होंने कहा यह पुस्तिका समस्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन ,फ्लिपकार्ट ,गूगल प्ले स्टोर ,गूगल इबुक्स आदि पर उपलब्ध है ।उन्होंने बताया पुस्तक को तैयार करने में हमारे संस्थान के 2021-22 बैच के डीएलएड विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। डॉक्टर गहतोड़ी ने बताया उनकी दूसरी 380 पृष्ठ की शानदार पुस्तक "इन्फो स्प्रिंट अ पाथवे टू ड्रीम्स कम ट्रू" स्कूली शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं, समूह ख और ग से संबंधित विविध राष्ट्र और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं हेतु एक अनूठा उपहार है ।उन्होंने बताया पुस्तक में आठ विभिन्न क्षेत्रों भूगोल, इतिहास ,पालिटी ,विज्ञान, गणित ,रिजनिंग ,करंट अफेयर्स एवं समसामयिकी ,वार्निंग टॉपिक तथा खेल क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं को व्याख्या सहित प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया इस पुस्तिका को भी तैयार करने में डीएलएड बैच 2021-22 के छात्र-छात्राओं के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया उन्होंने कहा यह पुस्तक भी समस्त ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में उपलब्ध है। डॉ गहतोड़ी की दो अन्य पुस्तके" भारतीय शिक्षा आयोग एवं शैक्षिक नीतियां" तथा" शोधांजलि" वॉल्यूम 2 अभी अंडर पब्लिकेशन है ।जिनके आगामी दो माह में पब्लिश होने की संभावना है। डॉ 0 गहतोड़ी के द्वारा वर्ष 2022-23 में सर्वप्रथम उत्तराखंड राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर "शिक्षक शिक्षा का बदलता परिदृश्य" शीर्षक से राष्ट्रीय सेमिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसकी सुखद परिणीति के रूप में संस्थान की प्रथम आई एसबीएन शोध पुस्तिका "शोधांजलि" भाग एक प्रकाशित हुई थी ।इस पुस्तक को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के समस्त शैक्षिक प्लेटफार्म पर बेहतरीन सफलताएं प्राप्त हुई ।शोध पुस्तिका में राष्ट्र भर के शोधार्थियों द्वारा तैयार 34 उत्कृष्ट शोध पत्रों का संकलन है। जो विभिन्न शैक्षिक ,आयोग नीतियों एवं वर्तमान शैक्षिक चुनौतियों पर आधारित है । ग्लोबुक पब्लिकेशन आगरा द्वारा पब्लिश यह पुस्तक डॉ 0 गहतोड़ी के संपादन तथा डॉक्टर लक्ष्मी शंकर यादव के सह संपादन में प्रकाशित हुई थी। आज 28 जनवरी को हुई राष्ट्रीय सेमिनार में सभी अतिथियों को यह पुस्तके भेंट की गई। मालूम हो डॉक्टर कमल गहतोड़ी संस्कृति, कला और संगीत गतिविधियों के माध्यम से भी अनूठी उपलब्धियां प्रदान करते आ रहे हैं ।वर्ष 2024 में उनके द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक कुमाऊनी गीत "जी रया जागि रया" तथा एक हिंदी गीत "बोट सभी को करना है "आज पूरे राज्य तथा देश में मतदान आइकॉन सॉन्ग के रूप में मतदान के प्रत्येक अवसर पर देखें और सुने जाते हैं ।इसके साथ ही वर्तमान में उनके द्वारा फॉरेस्ट फायर अवेयरनेस पर दो अन्य वीडियो गीत "धूमन हैगो सार पहाड़ "और" सुनो सुनो भाई बेनियो जंगलों में आग नी लगावा" तैयार किए जा रहे हैं। जिनकी एडिटिंग अंतिम चरण में है। संभावित है इसी महीने अंत तक दोनों गीत रिलीज हो जाएंगे। जो हमारे जनपद तथा राज्य में वनों को आग से बचाने के प्रति एक महत्वपूर्ण प्रयास का हिस्सा होंगे। डॉक्टर कमल गहतोड़ी की पुस्तको का विमोचन होने पर उनके सहयोगियों वह डाइट के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं के द्वारा उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी गई है। दोनों पुस्तकों के प्रकाशन का संपूर्ण ब्याज डॉ0 कमल गहतोड़ी के द्वारा स्वयं वहन किया गया है

(*डॉ 0कमल गहतोड़ी का जीवन परिचय*)

डॉ0 कमल गहतोड़ी गत 25 वर्षों से अध्ययन अध्यापन में संलग्न है। इनका जन्म वर्ष 1972 में हुआ। गणित विषय में स्नातकोत्तर करने के उपरांत इन्होंने एम0 ए( शिक्षा शास्त्र) , एमएड ,यूजीसी नेट (शिक्षाशास्त्र) की उपाधि प्राप्त की ।अकादमिक विकास की श्रृंखला में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठनों में सतत सहभागिता विभिन्न राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में शोध पत्र व आलेख लेखन के साथ राष्ट्रीय स्तरीय विभिन्न सेमिनार आयोजन जैसी अनेक प्रकल्पों की गौरव गाथा को आज दिन तक जारी रखे हुए हैं ।डॉक्टर कमल गहतोड़ी शैक्षणिक और सामाजिक कार्य के लिए अनेक संस्थाओं द्वारा अवार्ड भी प्राप्त कर चुके है। वर्तमान में डॉक्टर कमल गहतोड़ी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान लोहाघाट (चंपावत) में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। जहां उनके द्वारा भविष्य के भावी शिक्षकों को तराशा जा रहा है।

जरूरी खबरें