Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:रीता गहतोड़ी के "स्रोत से संगम" अभियान की मुहिम लाई रंग जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान ।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

जिलाधिकारी ने लोहावती का किया निरीक्षण बदहाली पर जताई चिंता।चंपावत जिले की तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता व सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी की लोहाघाट की लोहावती नदी को पुनर्जीवित करने की मुहिम "स्रोत से संगम तक" अब रंग लाने लगी है। रीता गहतोड़ी लंबे समय से गंदे नाले में तब्दील हो चुकी लगावती नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रयास कर रही है। लोहावती नदी को स्वच्छ करने के लिए रीता गहतोड़ी ने नवआगंतुक डीएम चंपावत मनीष कुमार से मुलाकात की तथा लोहावती नदी की बदहाली की जानकारी देते हुए लोहावती नदी को स्वच्छ करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। रीता गहतोड़ी ने जिलाधिकारी को बताया नगर का सारा गंदा पानी और सीवर लोहावती नदी में छोड़ा गया है जिस कारण लोहावती पूरी तरह प्रदूषित हो चुकी है और इसी गंदे पानी को पेयजल के तौर पर जल संस्थान के द्वारा नगर वासियों को दिया जा रहा है। रीता ने बताया मामले में डीएम मनीष कुमार ने गंभीरता से संज्ञान लिया है।जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि लोहावती नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा। सीवर लाइन का निर्माण कर नदी को स्वच्छ किया जाएगा और स्थानीय जनता को स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा। रीता ने बताया जिलाधिकारी के द्वारा लोहावती नदी को स्वच्छ करने के लिए अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है।

जिलाधिकारी गए लोहावती नदी की दुर्दशा को देखने।रीता ने बताया जिला अधिकारी के द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए लोहावती नदी का निरीक्षण कर लोहावती नदी की दशा पर गंभीर चिंता जताई गई। जिलाधिकारी ने कहा यह विषय काफी गंभीर है जिस पर जल्द कार्य किया जाएगा ।रीता ने जिलाधिकारी को बताया लोहाघाट की स्थानीय जनता विगत कई वर्षों से दूषित पानी को पी रही है जिस वजह से उनको गंभीर बीमारियां और चर्म रोग हो रहा है। शहर के समस्त गंदे पानी के नाले और सीवर लोहावती नदी में समाहित होते है। लोहावती के किनारे ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व का रिकेश्वर महादेव मंदिर स्थापित है। कभी भगवान शिव को जलाभिषेक भी लोहावती नदी के जल से किया जाता है। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि वह लोहावती नदी को पुर्नजर्वित करने का अभियान को तब तक चलाती रहेगी जब तक सीवर लाइन की व्यवस्था और लोहावती नदी की स्वच्छता पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि अभियान में हिमवीर उनकी सहायता कर रहे हैं। लोहावती नदी का सर्वे करने के लिए तथा लोहावती नदी को स्वच्छ करने की दिशा में पहल किए जाने के लिए जिला अधिकारी को धन्यवाद दिया कहा यह पहले जिलाधिकारी हैं जिन्होंने लोहावती के मामले को गंभीरता से लिया है। ज्ञात हो स्वागतम ईजा की अध्यक्ष रीता गहतोड़ी लोहावती नदी के जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए भगीरथ प्रयास कर रही है। जिसमें अब रीता को अब सफलता मिलती नजर आ रही है।

जरूरी खबरें