Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जन सेवा और विकास को बनाया लक्ष्य पति सचिन की राह पर सुनीता।हर वर्ग की बनी पहली पसंद

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 28, 2025

जिला पंचायत पाटन पाटनी से जिला पंचायत सदस्य पद की मजबूत दावेदार।

समाज का हर वर्ग जुटा सचिन सुनीता के प्रचार में।कोरोना काल में जब लोग अपनों को ही अपना दुश्मन समझ रहे थे । हर कोई एक दूसरे के पास जाने से कतरा रहा था। ऐसे समय में लोहाघाट के सुई गांव का युवा सचिन जोशी अपनी जान की परवाह किए बगैर क्वारंटाइन किए गए लोगों की सेवा करने में जुटा हुआ था। आज भी सचिन जोशी को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में गरीब रोगियों की सेवा करते हुए देखा जा सकता है सचिन जोशी का अधिकतर समय मरीजों की सेवा करने में बीतता है। आर्थिक रूप से कमजोर कई मरीजों को दवा सचिन जोशी अपनी जेब से खरीद कर देते हैं अपने निस्वार्थ सेवा से वह कई मरीजों की जान बचा चुके हैं। बदले में उन्हें गरीबों की दुआएं मिलती है।इस दौरान सचिन जोशी ने 4 वर्षीय मासूम इंदु की जान बचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई सचिन की अपील पर व्यापार संघ सहित कई लोग मासूम की जान बचाने के लिए आगे आए। धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में सचिन जोशी सबसे पहले खड़े नजर आते हैं ।जहा आज चुनावो में पैसों व शराब का बोल वाला चल चुका है ऐसे माहौल में सचिन अपने व्यवहार के चलते लोगों के बीच जा रहे हैं। इस बार लोहाघाट ब्लॉक की पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से सचिन जोशी की पत्नी सुनीता जोशी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही है। उन्हें अपने पति सचिन जोशी के द्वारा लोगों की जा रही निस्वार्थ सेवा का भरपूर लाभ जनता से मिलेगा। और जनता उनके पक्ष में बढ़-चढ़कर सामने आ रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से सचिन सुनीता का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। सचिन अपने चिर परिचित अंदाज में देवतुल्य जनता से उनका आशीर्वाद मांग रहे हैं। सचिन और सुनीता ने जन सेवा और विकास को अपना मुद्दा बनाया है। उन्होंने क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं से अपना आशीर्वाद और मत उन्हें देने की अपील की है। मालूम हो सचिन जोशी को 2008 में युवाओं ने पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट से उम्मीदवार बनाया था जिसमें सचिन ने जीत दर्ज कर जिला पंचायत सीट का प्रतिनिधित्व किया था इस जीत से सचिन चर्चाओं में आए थे। इस दौरान उनके द्वारा कई विकास कार्य अपनी जिला पंचायत में किए गए। छात्र जीवन से ही सचिन अपनी निस्वार्थ जन सेवा के बदले लोहाघाट क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है। उनकी निस्वार्थ सेवा का फायदा उनकी पत्नी सुनीता को मिलने जा रहा है। क्षेत्र के युवा व मातृशक्ति सचिन सुनीता के प्रचार में जुट चुके हैं। उनका एक ही लक्ष्य है सचिन सुनीता।"काली कुमाऊं खबर"में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए संपर्क करें "9761602741"पर अपने चुनाव प्रचार को दे गति।

जरूरी खबरें