रिपोर्ट लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रा0 विद्यालय पऊ के प्रियांशु व प्रभात ने उत्तीर्णे की मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा।
Laxman Singh Bisht
उच्च प्रा0 विद्यालय पऊ के प्रियांशु व प्रभात ने उत्तीर्णे की मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा।
लोहाघाट के रा0 आदर्श क0 उच्च प्राथमिक विद्यालय पऊ (सुई) के दो होनहार छात्र प्रियांशु पांडे पुत्र पूरन चंद्र पांडे एवं प्रभात चंद्र पुत्र मोहन चंद्र ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति 2025 परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है । परीक्षा में प्रियाशु पांडे ने 90 एवं प्रभात चंद्र ने 68 नंबर हासिल किया। प्रियांशु पांडे का लोहाघाट ब्लॉक में तृतीय स्थान है। इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने शिक्षकों एवं छात्रों को विशेष बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुशीला चौबे के नेतृत्व में शिक्षक पुष्कर नाथ गोस्वामी ,वंदना जोशी ,गीता जोशी एवं ललित मोहन के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षण एवं पठन पाठन से सभी छात्र-छात्राएं लाभ ले रहे हैं। इससे पूर्व भी शिवानंद नौटियाल छात्रवृत्ति में भी विद्यालय के एक छात्र एवं एक छात्रा ने अव्वल स्थान प्राप्त किया है। अभिभावकों ने विद्यालय के वातावरण को शिक्षण के अनुकूल बताते हुए शिक्षकों की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार, बबीता , रेखा पांडे ,मोहन चंद्र, माया पांडे, रेखा देवी ,ममता देवी ,लक्ष्मी देवी, रेनू देवी ,मोहन राणा, केदार दत्त चतुर्वेदी आदि ने विद्यालय की उपलब्धि पर शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश