रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
Laxman Singh Bisht
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग

माँ नंदा सुनंदा की मूर्ति पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा

चंपावत के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में चल रहे मां नंदा-सुनंदा महोत्सव में भव्य डोला यात्रा निकाली गई। इस दौरान मां नंदा सुनंदा तू दैण है जाए, ओ नंदा सुनंदा के भक्ति गीत में झूमते गाते श्रद्धालु डोले के आगे-पीछे मां का जयकारा लगाते हुए नजर आए। इस दौरान डोला यात्रा में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को पूजा अर्चना के बाद शाम चार बजे नगर के प्राचीन बालेश्वर मंदिर से मां नंदा सुनंदा की भव्य रथ यात्रा निकली गई। यह यात्रा तल्लीहाट, भैरवा, मादली, जीआईसी चौक, शांत बाजार, मोटर स्टेशन, ज्ञाली सेरान, नागनाथ मंदिर, मल्लीहाट होते हुए वापस बालेश्वर मंदिर पहुंची। डोला यात्रा में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग करते हुए मां नंदा सुनंदा का आशीर्वाद लिया। मुख्य मोटर स्टेशन में महिलाओं ने मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियों पर पुष्प और अक्षत चढ़ाकर आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। महोत्सव समिति अध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। मां नंदा सुनंदा महोत्सव के दौरान डोला यात्रा में शामिल महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने डोला यात्रा शामिल होकर जयकारा लगाते हुए नाचते-गाते नंदा-सुनंदा के डोले के साथ चलती नजर आईं। डोला यात्रा में हर आयु वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा बालेश्वर मंदिर से होते हुए नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंची।इस दौरान मंदिर के पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा, उपाध्यक्ष विकास साह,दायित्वधारी श्याम नारायण पाण्डे, केएमवीएन निदेशक रोहित बिष्ट, बहादुर फर्त्याल, शंकर पांडे, सुनील पुनेठा, विनीता फर्त्याल, नारायण दत्त गाडकोटी, कमल पटवा, प्रकाश चौधरी, मयूख चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।
चम्पावत में तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर से 587 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण