Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 26, 2025

नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति के द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत आज गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्ष लोहाघाट भुवन कोहली के नेतृत्व में लोहाघाट पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में पुलिस के जवानों के साथ-साथ ग्राम प्रहरी, स्कूली बच्चे तथा होमगार्ड , पीआरडी के जवान शामिल रहे रैली वीर कालू सिंह माहरा चौक से पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड तक आयोजित की गई।इस दौरान नारो के माध्यम से स्थानीय लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया ।प्रभारी थाना अध्यक्ष लोहाघाट भुवन कोहली ने बताया पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के तहत विश्व तंबाकू दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति देवभूमि अभियान के तहत इस रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने जनता से नशा न करने की अपील की कहा नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है नशे से कई घर बर्बाद हो चुके हैं। कहा नशा इंसान से उसका शरीर धन व इज्जत सब कुछ छीन लेता है। कहा नशा नहीं जीवन को अपनाए।साथ ही युवा वर्ग से नशे की ओर न जाकर खेल व पढ़ाई से नाता जोड़ने की अपील की ।कार्यक्रम में बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद के अलावा केंद्रीय विद्यालय के छात्र ,पीआरडी तथा होमगार्ड के जवान शामिल रहे।

जरूरी खबरें