Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

चंपावत:श्री लधौनधुरा शिव मंदिर में विशाल भण्डारे के साथ सम्पन्न हुआ जलाभिषेक

चंपावत:डीएम ने लापरवाही पर लघु सिंचाई के अधिशासी अभियंता व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

लोहाघाट:15 अगस्त की तैयारी को लेकर बैठक। धूमधाम से निकाली जाएगी प्रभात फेरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:शिक्षक नेता के घर हमले के आरोपी ब्लॉक प्रमुख सहित सभी आरोपियों से पुलिस ने की पूछताछ

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 18, 2025

सभी आरोपियों को पुलिस ने दिए नोटिस विवेचना जारी 14 अगस्त की रात राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा के घर पर हुए हमले के आरोपी लोहाघाट के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक व उनके साथियों से पुलिस ने पूछताछ की है। लोहाघाट थाने के थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया शिक्षक नेता के घर हुए हमले के सभी 10 आरोपियों को पुलिस ने थाने में बुलाकर उनसे पूछताछ की है तथा उन्हें नोटिस दिए गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया मामले की विवेचना जारी है विवेचना के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से पुलिस कार्रवाई करेंगी। जल्द पुलिस मामले की चार्ज सीट कोर्ट में पेश करेगी। मालूम हो शिक्षक नेता के घर हुए हमले के बाद लोहाघाट क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। शिक्षक संगठन व कर्मचारी संगठन शिक्षक नेता के घर पर हुए हमले की घोर निंदा करते हुए आगे की रणनीति बना रहे हैं जिसके लिए आज 18 अगस्त को प्राथमिक शिक्षक संगठन की बैठक भी होने जा रही है। मामले से लोहाघाट का माहौल गर्माया हुआ है।

जरूरी खबरें