Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

पांच साल बेमिसाल:स्थिर नेतृत्व और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनी धामी सरकार। धामी सरकार के 5 साल पूरे

देहरादून में शराब की दुकान के बाहर चली गोली एक व्यक्ति घायल अस्पताल में भर्ती

लोहाघाट:वन महोत्सव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तहसील परिसर में किया पौधरोपण

बाराकोट मे 4 जुलाई से 6 जुलाई तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

चंपावत:सहकारिता सप्ताह के तहत बहुउद्देशी साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:कलेक्ट्रेट में मूंक बधिर बच्ची के साथ आए उसके पिता व बच्ची के दुर्भाग्य पर जिलाधिकारी की उमड़ पड़ी मानवीय संव

Laxman Singh Bisht

Thu, Oct 30, 2025

कलेक्ट्रेट में मूंक बधिर बच्ची के साथ आए उसके पिता व बच्ची के दुर्भाग्य पर जिलाधिकारी की उमड़ पड़ी मानवीय संवेदना ।

बच्चों के उपचार का खर्च उठाएगी सरकार, चारों मूंक बधिर बच्चों को उपचार के लिए भेजा गया हल्द्वानी एचटीएस - जिलाधिकारी चंपावत। आखिर गरीबी के साए में जीवन बिताने वाले व्यक्ति ही गरीबीं के अभिशाप को समझते है। आज कलेक्ट्रेट में उस समय जिलाधिकारी मनीष कुमार की मानवीय संवेदनाएं दूरस्थ ककनई गांव से अपनी छोटी मूंक बधिर बच्ची के साथ आए चार बच्चों के बाप मान सिंह पर उमड़ पड़ी। जिसके चारों बच्चे मूंक बधिर है। उनकी स्थिति देखकर जहां जिलाधिकारी को मान सिंह की किस्मत पर तरस आ रहा था वही वह मन से इतने भाव विभोर हो गए की मैं इनकी कैसे और किस प्रकार की मदद करूं। बहरहाल जिलाधिकारी ने बच्ची के लिए दूध, बिस्किट मंगाया तो बेटी यामिनी को स्वयं अपनी सुध-बुध नहीं थी कि उसे दूध पीना है मानसिंह का सबसे बड़ा बेटा दिव्यांश 8 वर्ष का है तथा सबसे छोटा बेटा मुकेश सिंह 2 वर्ष का है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी देवेश चौहान को बुलाकर उन्होंने बच्ची का परीक्षण कराया डॉ चौहान ने बताया कि इन्हें तीन माह तक उपचार में रहना पड़ेगा। जिलाधिकारी ने मानसिंह को घर जाने के लिए रेड क्रॉस से सहायता देने के साथ सभी को हल्द्वानी के एचटीएस भर्ती कराने के अलावा उनका उसी वक्त राशन कार्ड बनाया। उसके लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने की भी संस्तुति की गई। सभी बच्चों को सरकारी तौर पर उपचार कराया जाएगा । जिलाधिकारी की संवेदना देखकर कुछ समय के लिए मान सिंह अपना दुख दर्द भूल गया ।

जरूरी खबरें