Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

: लोहाघाट:पीएम श्री जीजीआईसी लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशत्सव कार्यक्रम 42 छात्राओं ने लिया प्रवेश

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 26, 2024
पीएम श्री जीजीआईसी लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशत्सव कार्यक्रम 42 छात्राओं ने लिया प्रवेश लोहाघाट के पीएम श्री जीजीआईसी में शुक्रवार को धूमधाम से प्रवेशत्सव कार्यक्रम मनाया गया तथा नव प्रवेशी छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया विद्यालय की प्रधानाचार्य मीरा पांडे की अध्यक्षता तथा शिक्षक गणेश पुनेठा के संचालन में हुए कार्यक्रम में नवप्रवेसी छात्राओं का तिलक लगाकर व गुलदस्ता देकर स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया शिक्षक गणेश पुनेठा ने बताया प्रथम दिन 42 छात्राओं ने विद्यालय में प्रवेश लिया उन्होंने कहा विद्यालय में न्यूनतम शुल्क पर छात्राओं को अनुभवी शिक्षकों के द्वारा छात्राओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाती है तथा सरकार के द्वारा भी छात्राओं के लिए विद्यालय में कई योजनाएं संचालित करी गई है तथा विद्यालय में छात्राओं के बिकास के लिए एनसीसी ,एनएसएस के साथ-साथ खेलों की सुविधा भी उपलब्ध है उन्होंने क्षेत्र के समस्त अभिभावकों से अपने-अपने पाल्यो को विद्यालय में प्रवेश करवाने की अपील करी है इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम में रेखा पंत , नीता लोहनी ,लता मुरारी ,दीपा थापा सहित विद्यालय परिवार व अभिभावक मौजूद रहे

जरूरी खबरें