रिपोर्ट:जगदीश जोशी 👹👹 : लोहाघाट:मटियानी जिला पंचायत सीट से पवन कुमार ने किया नामांकन क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का मिला साथ।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jul 5, 2025
मजबूत स्थिति में पवन कुमार।
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत मटियानी जिला पंचायत सीट से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु क्षेत्र के युवा व निवर्तमान ग्राम प्रधान नाकोट खोलिया पवन कुमार ने अपना नामांकन कराया। युवा पवन कुमार के नामांकन मे सीमांत क्षेत्र के कई जाने-माने जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एक दर्जन से जनप्रतिनिधियों के द्वारा पवन कुमार को अपना समर्थन दिया जा रहा है ।जिसके चलते पवन कुमार काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहे हैं ।पवन कुमार ने कहा उनका एकमात्र लक्ष्य है क्षेत्र का विकास और वह विकास के मुद्दे को लेकर ही जनता के पास जाएंगे का सीमांत क्षेत्र विकास के मामले में काफी पीछे है ।क्षेत्र के विकास के लिए जनता व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर लड़ाई लड़ी जाएगी उन्होंने अपने सभी समर्थक जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।
पवन कुमार के नामांकन में निवर्तमान प्रधान मोनू बिष्ट,पूर्व प्रधान महेश जोशी निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण भंडारी, मदन रावत, गिरीश चंद्र, हरिश्चंद्र, सुरेश चंद्र तिवारी ,विकास रेसवाल, फतेह सिंह भंडारी ,प्रकाश राम ,पवन सिंह ,रमेश अधिकारी, कमल किशोर ,रमेश भंडारी ,दिलीप सिंह ,नवीन कुमार आदि लोग मौजूद रहे। मालूम हो इस बार मटियानी सीट को आरक्षित किया गया है।
"काली कुमाऊं खबर" में पंचायत चुनाव के विज्ञापन व खबर चलाने के लिए" 9761602741" पर संपर्क करें अपने चुनाव प्रचार को गति दें।