रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सांप के काटने पर युवक सांप सहित उपचार के लिए पहुंचा अस्पताल हालत खतरे से बाहर।
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 3, 2025
सांप के काटने पर युवक सांप सहित उपचार के लिए पहुंचा अस्पताल हालत खतरे से बाहर।
लोहाघाट के छमनिया के पास सशस्त्र बलों की वर्दी सीने का कार्य करने वाले युवक संजय ढाली को कल रात घर के पास हरे रंग के सांप ने काट लिया। इसके बाद युवक व उसके साथी विनोद राजभर के द्वारा सांप को पकड़कर डब्बे में बंद किया और उपचार के लिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय आए। जहां फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी के द्वारा युवक का उपचार किया गया बताया युवक को सांप के द्वारा काटा गया है जिनका उपचार चल रहा है उनकी हालत खतरे से बाहर है ।
वही संजय ढाली ने बताया कल रात वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले तभी एक हरे रंग के सांप ने उनके के पैर में काट लिया। उन्होंने बताया सांप काटने पर चिकित्सक पूछते हैं कि सांप कौन सी प्रजाति का था इसलिए वह लोग सांप को पकड़कर अपने साथ में ले आए। वही लोहाघाट के प्रभारी रेंजर राजेश जोशी ने बताया सांप की सूचना पर बन कर्मियों को अस्पताल भेजा गया और सांप को कब्जे में लेकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वही यह मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। सांप को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग अस्पताल पहुंचे। सांप हिमालयन वाइपर बताया जा रहा है।