Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अधिशासी अभियंता के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने रोसाल सड़क में हुए गड्ढे में किया पैच वर्क। ग्रामीणों को राहत

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 6, 2025

अधिशासी अभियंता के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने रोसाल सड़क में हुए गड्ढे में किया पैच वर्क। ग्रामीणों को राहतलोहाघाट ब्लाक की सीमांत रोसाल सड़क में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके थे। गड्ढों की वजह से सड़क में दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ था वाहन चालकों व क्षेत्रीय जनता को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। बरसात होने पर गड्ढे तालाब में तब्दील हो रहे थे। मामले को क्षेत्र के किसान नेता मोहन चंद्र पांडे ने प्रमुखता से उठाया तथा लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए गड्ढों को भरने की मांग की। मामले का लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अपने मातहतो को तत्काल गड्ढों को भरने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर आज रविवार को लोक निर्माण विभाग के कर्मियों के द्वारा सड़क में हुए गड्ढों में पेंच वर्क का कार्य करवाया गया। गड्ढे भरे जाने से वाहन चालकों व क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली तथा लोक निर्माण विभाग को धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें