रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत ने लोहाघाट से उठाया कूड़ा अभियान जारी।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 28, 2025
अपनी विशिष्ट कार्य शैली के चलते एक हफ्ते में ही छा गए जिला अधिकारी मनीष कुमार।
कई गाड़ी कूड़े का हुआ निस्तारण। जिलाधिकारी के निर्देश पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई लगेंगे सीसीटीवी कैमरा।
लोहाघाट की ठंडी सड़क, मोनाल होटल के पास बांज के जंगलों व अन्य जगहो में लोगों के द्वारा बड़ी मात्रा में कूड़ा फेंका गया था। निस्तारण न होने से इन स्थानों में कूड़े के ढेर लग गए थे। जिसके चलते लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था तथा पर्यावरण भी काफी प्रदूषित हो रहा था। मामला जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के संज्ञान में आया। जिसका जिलाधिकारी के द्वारा गंभीरता से संज्ञान लिया गया और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को तत्काल कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जिला पंचायत के द्वारा लोहाघाट में स्वच्छता अभियान चलाकर कई गाड़ी कूड़े का निस्तारण किया गया।
अपर मुख्य अधिकारी ने कहा कूड़ा बड़ी मात्रा में है जिसमें एक-दो दिन का समय लग सकता है। उन्होंने कहा स्थानीय लोगों व पढ़े लिखे वर्ग के द्वारा कूड़े को जंगलों व सड़कों के किनारे फेंका जा रहा है ।अब जिला पंचायत इन स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रही है कहा अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों को जंगलों में कूड़ा फेंकता नजर आएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।उन्होंने कहा जल्द जिला पंचायत लोगों से यूजर चार्ज लेकर डोर टू डोर पूरा कूड़ा उठाएगी ।उन्होंने कहा नगर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनती है। नगर को स्वच्छ रखने में जिला पंचायत के द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा ।उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से सार्वजनिक स्थानों व जंगलों में कूड़ा न फेंकने की अपील की है ।होटल व्यवसाय नवीन राय ने कूड़ा निस्तारण के लिए डीएम चंपावत व अपर मुख्य अधिकारी कमलेश बिष्ट का धन्यवाद दिया साथ। ही कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कहा क्षेत्र का शिक्षित वर्ग ही अपने इस खूबसूरत क्षेत्र को कूड़े के ढेर में तब्दील करने करने में लगा हुवा हैं लोगों को जागरूक होने की काफी जरूरत है।इस दौरान कर अधिकारी महेश रावल व पवन कुमार टम्टा आदि मौजूद रहे।