Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

सूचना

: लोहाघाट:पीजी कॉलेज लोहाघाट में एन एस एस ने मनाया स्पर्श गंगा दिवस लोहावती मे चलाया स्वच्छता अभियान 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
पीजी कॉलेज लोहाघाट में एन एस एस ने मनाया स्पर्श गंगा दिवस लोहावती मे चलाया स्वच्छता अभियान पीजी कॉलेज लोहाघाट की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया शिविर का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाना था कार्यक्रम के तहत लोहाघाट की लोहावती नदी की स्वच्छता की गई स्वयं सेवकों द्वारा नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया स्वयंसेवियों के द्वारा नदी के पर्यावरण को संरक्षित रखने और जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नदी किनारे बिखरे कचरे को इकट्ठा किया गया इसके अलावा सभी शिवरार्थियों का रजिस्ट्रेशन 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए किया गया   जिनकी मेजबानी इस वर्ष उत्तराखंड कर रहा है रजिस्ट्रेशन के माध्यम से छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति उत्साहित किया गया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान किया गया इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खेलों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित करने और राष्ट्रीय खेलों के माध्यम से राज्य और देश का नाम रोशन करने के उद्देश्य किया गया वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा नदी व शहर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है उन्होंने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया शिविर में महाविद्यालय के एनएनएसएस स्वयंसेवक ,कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार ,सहायक मीना मेहता ,छात्र दीपांशु, मुकेश, राहुल ,महासचिव मनीष बिष्ट,रोजी, मानसी आदि मौजूद रहे कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर स्वाति बिष्ट ने कहा इस आयोजन से ने केवल पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दिया गया बल्कि युवा में खेलो और समाज सेवा के प्रति भी नया उत्साह उत्पन्न हुआ

जरूरी खबरें