रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नैनीताल बैंक ने धूमधाम से मनाया 105 वां स्थापना दिवस। वर्ष 1922 में पं गोविंद बल्लभ के द्वारा की गई थी स्थापना
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 31, 2026
नैनीताल बैंक ने धूमधाम से मनाया 105 वां स्थापना दिवस। वर्ष 1922 में पंडित गोविंद बल्लभ के द्वारा की गई थी स्थापना।

पांच राज्यों में नैनीताल बैंक की आधुनिक तकनीक से लैस 178 शाखाएं हैं संचालित।

समाज सेवा के कार्यों में भी आगे रहता है नैनीताल बैंक।

आज भी भरोसे का नाम है नैनीताल बैंक।

नैनीताल बैंक जो देश के सबसे पुराने बैंकों में से एक है आज ग्राहकों में भरोसे का नाम बन चुका है। आज 31 जुलाई को नैनीताल बैंक अपनी 105वीं वर्षगांठ मना रहा है। नैनीताल बैंक की सभी शाखाओ में 105 वीं वर्षगांठ को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। नैनीताल बैंक की स्थापना आजादी से पहले 31 जुलाई 1922 को भारत रत्न स्व0पंडित गोविंद बल्लभ पंत, स्व0 मथुरा दत्त पांडे, स्व0 मोहनलाल शाह, स्व0 परमा शाह व स्व0 अब्दुल कयूम के द्वारा नैनीताल में स्थापित की गई थी। नैनीताल बैंक का 105 वर्ष का सफर काफी शानदार रहा बैंक के द्वारा ग्राहकों को बेहतर सुविधा दी गई ।जिसके चलते बैंक आज देश के पांच राज्यों में आधुनिक तकनीक से लैस 178 शाखों का सफल संचालन बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर सुशील कुमार लाल के नेतृत्व में कर रहा है। तो वही आज लोहाघाट में नैनीताल बैंक की शाखा में 105 वे स्थापना दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। शाखा प्रबंधक निखिल सेठी के नेतृत्व में हुए भव्य कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण कर बैंक के स्थापना दिवस को ग्राहकों के साथ मिलकर मनाया गया तथा ग्राहकों को बैंक के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

तो वहीं ग्राहकों के द्वारा बैंक प्रबंधन को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बैंक पर अपना भरोसा जताया तथा बैंक की कार्य प्रणाली व कर्मचारियों के व्यवहार की सराहना की। नैनीताल बैंक बैंकिंग के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाते आया है। नैनीताल बैंक की और से प्रदेश में विभिन्न जिलों में निशुल्क एंबुलेंस का वितरण किया गया तथा लोहाघाट में चेली भूली योजना संचालित कर जीजीआईसी लोहाघाट में दसवीं व 12वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाली 6 छात्राओं को स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। जिसमें 12वीं में अब्बल आने वाली प्रत्येक तीन छात्राओ को 39 हजार तथा 10वीं में 20 हजार रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है।

अन्य जिलों की शाखाओ के द्वारा भी यह योजना संचालित की जा रही है लोहाघाट शाखा में वर्तमान में बैंक 10 हजार से अधिक ग्राहकों को अपनी बेहतर सुविधा दे रहा है। वर्तमान में चंपावत जिले में नैनीताल बैंक की सात शाखाएं संचालित है। नैनीताल बैंक के द्वारा आधुनिक बैंक सेवाओं के लिए नैनी नियो ऐप लॉन्च किया है। स्थापना दिवस पर शाखा प्रबंधक निखिल सेठी व बैंक स्टाफ के नीरज जोशी ,भोलादत्त भट्ट, जगदीश चंद्र जोशी, तारा दत्त भट्ट के द्वारा बैंक के ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा ग्राहकों को बैंक पर वर्षों से अपना भरोसा बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया गया तथा ग्राहकों को विश्वास दिलाया गया जिस प्रकार से आज तक बैंक अपनी सेवाएं देते आ रहा है उसी प्रकार से भविष्य में भी बैंक ग्राहकों को अपनी सेवा देता रहेगा। मालूम हो लोहाघाट में नैनीताल बैंक की शाखा 18 जून 1977 में खोली गई थी। नैनीताल बैंक लोहाघाट के सबसे पुराने बैंकों में से एक है जो आज भी अपने ग्राहकों को अपनी शानदार सेवा देकर नगर के बैंकिंग क्षेत्र में अग्रणी है । ग्राहकों का बैंक पर शानदार सेवाओं के लिए विश्वास बना हुआ है।