Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:आईटीबीपी 36वीं वाहिनी में स्थापित हुई औषधि वाटिका, हिमवीरों ने किया औषधीय पौधों का रोपण।

उत्तराखंड :पुलिस का एक और सिपाही हुआ 'बागी' सस्पेंड कांस्टेबल शेर सिंह के पक्ष में दिया बयान ।

लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

चंपावत:चुनावी शोर में कहीं फिर न दब जाए राज्य आंदोलनकारियों की आवाज़: भूपेंद्र देव (ताऊ)

चंपावत:सीएम घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति कारी मोटर मार्ग मे होगा डामरीकरण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 31, 2026

जय मां झुमाधुरी फुटबॉल प्रतियोगिता में चांदमारी एफसी व कलीगांव अगले चक्र में।

नशा नहीं खेल चुनो थीम पर राईकोट कुंवर फुटबॉल कमेटी के तत्वाधान मे लोहाघाट के जीआईसी खेल मैदान में चल रही मां झुमाधुरी सीजन 6 फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत आज शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रायकोट बुगा व कलीगांव के बीच खेला गया रोमांचक मुकाबले में कलीगांव ने रायकोट को 1/0 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला चांदमारी फुटबॉल क्लब और बीबीसी के बीच खेला गया। जिसमें चादमारी फुटबॉल क्लब ने बीबीसी को 3/0 से मात देकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सक्षम अधिकारी के द्वारा किया गया। उनके द्वारा प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करती है जिसके लिए वह प्रतियोगिता के आयोजक युवाओं को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की। वही मुकाबले को देखने बड़ी तादात में दर्शक जीआईसी खेल मैदान में पहुंचे तथा उनके द्वारा फुटबॉल मैच का भरपूर आनंद लिया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया गया।

जरूरी खबरें