रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:सीएम घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति कारी मोटर मार्ग मे होगा डामरीकरण
Laxman Singh Bisht
सीएम घोषणा को मिली प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति कारी मोटर मार्ग मे होगा डामरीकरण
चम्पावत-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण एवं डामरीकरण
2.64 करोड़ रूपए की लागत से 2 किलोमीटर सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर आवागमन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अंतर्गत जनपद चम्पावत की विधानसभा चम्पावत क्षेत्र में चम्पावत-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को शासन से प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उत्तराखण्ड शासन के लोक निर्माण अनुभाग-2 द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार 2.0 किलोमीटर लंबाई वाले इस सड़क कार्य के लिए ₹2.64 करोड़ (264.24 लाख रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रारंभिक धनराशि भी अवमुक्त की गई है।इस सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी। यह परियोजना क्षेत्र के समग्र विकास और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनपद में सड़क संपर्क सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चम्पावत-तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप किया जाए। साथ ही सभी आवश्यक स्वीकृतियां, वन भूमि संबंधी औपचारिकताएं तथा अन्य वैधानिक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के उपरांत ही कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश
चंपावत:लधिया-रतिया नदियों में विस्फोटक से मछली मारने की शिकायत पर डीएम सख्त
चंपावत में मां नंदा सुनंदा की निकली भव्य डोला यात्रा, सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग माँ नंदा सुनंदा की प्रतिमा पर महिलाओं ने की पुष्प व अक्षत वर्षा
चंपावत:जनता मिलन में डीएम ने सुनीं 195 जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश
लोहाघाट:स्वरोजगार से सम्मान तक आत्मनिर्भर शक्ति कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं को किया गया सम्मानित।क्षेत्र की सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
लोहाघाट:अवैध शराब की तस्करी करते हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार 54 टेट्रा पैक शराब बरामद
बाराकोट: पम्दा के युवा उप प्रधान मनमोहन टम्टा का निधन
लोहाघाट:पितृ पक्ष 2026 - श्राद्ध तिथियों की घोषणा 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा पितृपक्ष
लोहाघाट:चरमराये जियो के नेटवर्क डुंगराबोरा के ग्रामीण परेशान कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं प्रशासन से सीमांत क्षेत्र वासियों की समाधान की मांग।
लोहाघाट:कांस्टेबल हेम महरा ने फिर से संभाली लोहाघाट की यातायात व्यवस्था की कमान। एक बार फिर महिला का खोया हुआ पर्स व मोबाइल किया वापस।