Saturday 16th of May 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट के पूर्व कनिष्ठ प्रमुख नारायण सिंह अधिकारी का निधन

चंपावत:जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रकाश सिंह जनपांगी का निधन चंपावत शिक्षा विभाग में शोक की लहर

लोहाघाट: राय नगर चौड़ी में गुलदार का आतंक जारी निराश्रित गोवंश को बनाया शिकार। घर से खींच ले गया गुलदार।

चंपावत:खिरद्वारी की महिलाओं की समस्या का डीएम ने किया समाधान जल्द टनकपुर से मिलेगी गैस रिफिलिंग सुविधा

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:2 साल बाद छात्राओं के लिए खुलेंगे बंद पड़े हॉस्टल के ताले।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jan 20, 2026

2 साल बाद छात्राओं के लिए खुलेंगे बंद पड़े हॉस्टल के ताले।जिले के सबसे बड़े रा0 महाविद्यालय लोहाघाट में आदर्श चंपावत जिले की परिकल्पना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर से धामी के निर्देश पर दूरस्थ क्षेत्र से शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्राओं के लिए 423 लाख रुपए की लागत से महिला छात्रावास का निर्माण कार्य कराया गया था। लगभग 2 साल पूर्व इस छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका था ।पर तकनीकी समस्याओं के चलते महिला छात्रावास को महाविद्यालय को हस्तांतरित नहीं किया गया था। जिस कारण दूर दराज क्षेत्र से रा0 महाविद्यालय लोहाघाट में शिक्षा ग्रहण करने आने वाली छात्राओं को रहने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था तथा महंगे किराए में कमरा लेकर रहना उनकी मजबूरी बन गई थी। इस समस्या को छात्र संगठनों के द्वारा भी प्रमुखता से रखा गया था। एबीवीपी के द्वारा महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर दिए गए धरने में भी इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया तथा एन एसयूआईके द्वारा भी महिला छात्रावास को सुचारु करने की मांग की गई थी। लोहाघाट की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर लता केड़ा ने आज मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया नवनिर्मित महिला छात्रावास अब महाविद्यालय की संपत्ति बन चुका है जिसे छात्राओं के लिए फरवरी से सुचारु किया जाएगा ।उन्होंने बताया कई छात्राओं के द्वारा हॉस्टल में रहने के लिए आवेदन भी किए गए हैं उन्होंने कहा 50 से अधिक छात्राए हॉस्टल मे निवास कर सकती हैं। डॉ लता केड़ा ने बताया इसके अलावा वाणिज्य संकाय के नवनिर्मित भवन को भी फरवरी माह से संचालित किया जाएगा। वर्तमान में उसमें परीक्षाएं संचालित की जा रही है। वहीं क्षेत्र वासियों ने कहा महिला हॉस्टल के संचालित होने से बाहर से आने वाली छात्राओं को काफी राहत व महंगे किराए में रहने से मिलेगी । लोगों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सराहनीय कदम बताया है।

जरूरी खबरें