Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:आइटीबीपी ने नशा मुक्ति व साइबर सिक्योरिटी पर कार्यशाला का किया आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 11, 2025

हावा चीफ ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक।आइटीबीपी 36 वी वाहिनी लोहाघाट के द्वारा आज शुक्रवार को वाहिनी कमांडेंट संजय कुमार के निर्देश पर चीफ पैटर्न हावा श्रीमती अनुराधा की अध्यक्षता में वाहिनी परिसर छमनिया में नशा मुक्ति जागरूकता एवं साइबर सिक्योरिटी विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया ।कार्यशाला में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में डॉक्टर असरा बैतूल सना के द्वारा कार्यशाला में शामिल सभी लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा साइबर एक्सपर्ट के द्वारा साइबर क्राइम से बचाव व सुरक्षा की जानकारी दी गई। इसके बाद चीफ़ पैटर्न हावा श्रीमती अनुराधा के दिशा निर्देश पर आइटीबीपी फैमिली क्वार्टर क्षेत्र में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हिमबीर परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।इस दौरान विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे लगाए गए ।कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी क्षेत्र की विभिन्न प्रजातियां के पौधों के महत्व को समझाते हुए कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया । चीफ पैटर्न हावा श्रीमती अनुराधा ने पेड़ पौधों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया पौधे प्रदूषण को कम करते हैं जिससे आने वाली पीढियां का जीवन व पर्यावरण सुरक्षित रहता है ।इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

जरूरी खबरें