Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:निर्दलीय भूपाल मेहता का धुआंधार प्रचार जारी मुकाबले को बनाया त्रिकोणी जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन

Laxman Singh Bisht

Wed, Jan 8, 2025
निर्दलीय भूपाल मेहता का धुआंधार प्रचार जारी मुकाबले को बनाया त्रिकोणी जनता का मिल रहा है भरपूर समर्थन लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता का धुआंधार प्रचार जारी है मेहता को मिल रहे जन समर्थन ने भाजपा व कांग्रेस को काफी परेशानी में डाला हुआ है मेहता के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला त्रिकोणी नजर आ रहा है मेहता के द्वारा सुबह से ही लोहाघाट नगर के हर वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है मेहता ने बताया उन्हें नगर की जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है मेहता ने कहा अगर इस बार जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे उन्होंने कहा उनका उद्देश्य सिर्फ लोहाघाट नगर का भरपूर विकास करना है वही अपने धुआंधार प्रचार से मेहता भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी को हर मोर्चे पर कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं वही जनता का कहना है इस बार मुकाबला भाजपा कांग्रेस व मेहता के बीच मे है वही मेहता भी अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं तथा लोगों से अपने चुनाव चिन्ह घंटी में मतदान करने की अपील कर रहे हैं मालूम हो मेहता नगर में एक तेज तर्रार नेता के रूप में जाने जाते है

जरूरी खबरें