Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:निर्दलीय भूपाल मेहता ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय हर वर्ग की बने पसंद 

Laxman Singh Bisht

Fri, Jan 10, 2025
निर्दलीय भूपाल मेहता ने मुकाबले को बनाया त्रिकोणीय हर वर्ग की बने पसंद लोहाघाट नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे दो बार के नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता का प्रचार दिनों दिन ज़ोर पकड़ता जा रहा है मेहता हर वर्ग की पसंद बने हुए मेहता को मिल रहे जन समर्थन ने लोहाघाट में मुकाबला को त्रिकोणीये बना दिया है मेहता भाजपा कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं मेहता के द्वारा सुबह से ही लोहाघाट नगर के हर वार्ड में घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है मेहता घर घर दुकान दुकान जाकर लोगों व व्यापारियों से मिल रहे हैं तथा नगर की समस्याओं के बारे में चर्चा कर रहे हैं मेहता ने कहा अगर इस बार जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलता है तो नगर के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे लोहाघाट को एक आदर्श नगर बनाया जाएगा उन्होंने कहा उनका उद्देश्य सिर्फ लोहाघाट नगर का भरपूर विकास करना है वही मेहता को मिल रहे जन समर्थन ने भाजपा व कांग्रेस को परेशानी में डाला हुआ है वह हर मोर्चे पर राष्ट्रीय दलों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं मेहता भी अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रहे हैं तथा लोगों से अपने चुनाव चिन्ह घंटी में मतदान करने की अपील कर रहे हैं मालूम हो मेहता नगर में एक तेज तर्रार नेता के रूप में जाने जाते है अपने कार्यकाल में उनके द्वारा नगर में कई विकास कार्य किए गए तथा कई जन आंदोलन की अगुवाई की गई कुल मिलाकर मेहता एक मजबूत प्रत्याशी के तौर पर नजर आ रहे हैं मेहता के चुनाव मैदान में कूदने से मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है

जरूरी खबरें