Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा युद्ध :गोविंद वर्मा /भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत 

Laxman Singh Bisht

Thu, Jan 9, 2025
जनता के आशीर्वाद से जीतूंगा युद्ध :गोविंद वर्मा /भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत 23 जनवरी को होने जा रहे हैं नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को जीत दिलाने के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है भाजपा का हर छोटा बड़ा कार्यकर्ता गोविंद वर्मा को जीत दिलाने के लिए जी जान से जुटा हुआ है भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा उनका एकमात्र लक्ष्य है जीत और भाजपा जनता के आशीर्वाद से इस लक्ष्य को हासिल करने जा रही है बर्मा के समर्थन में जहां जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय खुलकर मैदान में कूद गई है तो वही मातृ शक्ति के साथ-साथ युवा वर्ग अपने व जनता के चहेते गोविंद को जीत दिलाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है वही गोविंद वर्मा भी अपने द्वारा नगर में किए गए विकास कार्यों के बदले घर-घर जाकर जनता से जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं गोविंद वर्मा ने कहा वह अपनी देवतुल्य जनता के सहयोग से इस लड़ाई को जरूर जीतेंगे वर्मा ने नगर की जनता से पूर्व की भांति अपना आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है गोविंद को नगर में किए गए विकास कार्यों का फायदा मिलता नजर आ रहा है तो वहीं भाजपा में एक जुटता नजर आ रही है प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता से लेकर मंडल स्तर तक का भाजपा कार्यकर्ता वर्मा के लिए मैदान में कूदा हुआ है मालूम हो लोहाघाट व चंपावत सीट भाजपा के लिए नाक का सवाल बनी हुई है क्योंकि जिला मुख्यमंत्री का है जल्द मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करते नजर आ सकते हैं फिलहाल गोविंद के कदम आगे बढ़ते जा रहे हैं

जरूरी खबरें